दुनिया में सबसे लंबी है तुर्की के इस शख्स की नाक, 71 की उम्र में भी बढ़ रही है लंबाई, देखिए वीडियो
तुर्की के रहने वाले 71 वर्षीय शख्स के पास है दुनिया की सबसे लंबी नाक, लंबाई जानकर रह जाएंगे हैरान।
अंकारा, अक्टूबर 08: यदि आपके मन में कभी ख्याल आया हो, कि काश आप भी कभी किसी मुद्दे पर विश्व रिकॉर्ड को तोड़ सकें और पूरी दुनिया में आपका अचानक से नाम हो जाए, तो आपको कुछ और एक्स्ट्रा करने से पहले अपने शरीर को बहुत अच्छे तरीके से जांचना चाहिए। क्योंकि हो सकता है कि आपके ही शरीर का कोई अंग आपको पूरी दुनिया में मशहूर करवा दे। जैसे तुर्की के रहने वाले मेहमेट ओजयूरेक के साथ हुआ है।
Recommended Video

दुनिया में सबसे लंबी है नाक
तुर्की के रहने वाले मेहमेट ओजयूरेक को नहीं पता था कि वो अपने चेहरे पर विश्व का सबसे बड़ा नाक लेकर पिछले कई सालों से घूम रहे हैं। मेहमेट ओजयूरेक को नहीं पता था, कि नाक की वजह से एक दिन उनका नाम पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हो जाएगा। तुर्की के रहने वाले 71 साल के मेहमेट ओजयूरेक की नाक इस दुनिया में जीवित इंसानों में सबसे बड़ी है।

71 की उम्र, फिर भी बढ़ रही है नाक
तुर्की के रहने वाले मेहमेट ओजयूरेक के साथ सबसे दिलचस्प बात ये है कि 71 साल के होने के बाद भी उनके नाम की लंबाई लगातार बढ़ रही है। मेहमेट ओजयूरेक का नाम उनकी नाक की वजह से गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में मेहमेट ओजयूरेक का नाम शामिल कर कहा गया है कि दुनिया में अभी मौजूद हर इंसान से बड़ी उनकी नाक है। 'द सन यूके' की रिपोर्ट के मुताबिक, मेहमेट ओजयूरेक की नाक की लंबाई 8.8 सेंटीमीटर है।

2010 में दर्ज हुआ था नाम
मेहमेट ओजयूरेक का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में 2010 में शामिल किया गया था, जिसे आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है। वहीं, मेहमेट ओजयूरेक का कहना है कि उनके नाक की लंबाई अभी भी बढ़ रही है। मेहमेट ओजयूरेक ने अपने रिकॉर्ड बनाने की घटना का वीडियो ट्वीट किया है, जब उनकी नाक को आधिकारिक तौर पर विश्व में सबसे ज्यादा लंबा नाक होने की मान्यता देकर रिकॉर्ड दर्ज किया गया था।
मेहमेट ओजयूरेक से भी लंबी नाक
हालांकि, मेहमेट ओजयूरेक की नाक दुनिया में मौजूद जिंदा लोगों में सबसे लंबी नाक है, लेकिन मेहमेट ओजयूरेक से भी ज्यादा लंबी नाक वाला इंसान इस धरती पर रह चुका है। इतिहास में सबसे लंबी नाक होने का रिकॉर्ड ब्रिटेन के एक नागरिक बना चुके हैं। 18वीं सदी में ब्रिटेन के रहने वाले थॉमस की नाम आश्चर्यजनक रूप से 19 सेंटीमीटर मापी गई थी। हालांकि, अब वो जीवित नहीं हैं, लिहाजा तुर्की के रहने वाले मेहमेट ओजयूरेक के नाम पर अभी विश्व रिकॉर्ड दर्ज है। अगर आपको भी लगता है कि मेहमेट ओजयूरेक से ज्यादा लंबी नाक आपके पास है, तो आप गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से संपर्क कर सकते हैं और अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं।

सबसे ज्यादा उम्र की जुड़वा बहनें
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में कई अबीज वर्ल्ड रिकॉर्डधारी मौजूद हैं। जापान की एक जुड़वा बहनों ने सबसे ज्यादा उम्र तक जीने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। जापान की रहने वाली जुड़वा बहनों की उम्र 107 साल है और उनके नाम को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया है। (सभी तस्वीर सौजन्य- Guinness World Records)
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications