Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बिच्छू बन गए इस किसान के 'दोस्त', अब हर महीने हो रही लाखों की कमाई

बिच्छू दिखने में तो बहुत छोटे होते हैं, लेकिन उनका एक ही डंक आपको बुरी तरह से घायल कर सकता है। वैसे तो सब लोग बिच्छू को देखकर दूर भाग जाते हैं, लेकिन एक शख्स ऐसा भी है, जिसने बिच्छू को ही अपनी आमदनी का जरिया बना लिया। आज वो हर महीने लाखों रुपये की कमाई कर रहा। साथ ही उसकी वजह से सैकड़ों लोगों की जान भी बच रही है।

तुर्की में है बिच्छू फार्म

तुर्की में है बिच्छू फार्म

Reuters की रिपोर्ट के मुताबिक तुर्की के दक्षिणपूर्व स्थित सैनलियुर्फा में एक किसान ने बिच्छू फार्म खोल रखा है, जहां पर वो सैकड़ों बिच्छुओं को पालते हैं। उनको बकायदा सुबह शाम खिलाया-पिलाया जाता है। साथ ही विशेषज्ञों की सलाह के आधार पर उनकी देखरेख भी होती है। जब बिच्छू में अच्छी मात्रा में जहर इकट्ठा हो जाता है, तो फार्म के कर्मचारी उनका जहर निकाल लेते हैं।

जहर का बनता है पाउडर

जहर का बनता है पाउडर

इस फार्म के मालिक का नाम मेटिन ओरेनलर है, जो पेशे से किसान हैं। उन्होंने कुछ साल पहले ही ये फार्म खोली थी। वहां पर विशेष प्लास्टिक के डिब्बों में बिच्छुओं को पाला जाता है। उनका जो जहर निकलता है, उसको इसी फार्म की प्रयोगशाला में फ्रीज किया जाता है। बाद में वो उसका पाउडर बनाकर उसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में अच्छी कीमत पर बेचते हैं।

एक बिच्छू से कितना जहर?

एक बिच्छू से कितना जहर?

ओरेनलर के मुताबिक उन्होंने इस फार्म की शुरुआत 2020 में की थी, जहां अब 20 हजार से ज्यादा बिच्छू हो गए हैं। उन्होंने ज्यादातर एंड्रोक्टस तुर्कियन्सिस (Androctus Turkiyensis) बिच्छू पाल रखे हैं। वो उनको जरूरत के हिसाब से खाना देते हैं। फिर उनका जहर निकाला जाता है। उन्होंने बताया कि एक बिच्छू से 2 मिलिग्राम जहर निकलता है। ऐसे में वो एक दिन में करीब 2 ग्राम जहर निकाल लेते हैं।

1 लीटर की कीमत क्या?

1 लीटर की कीमत क्या?

ओरेनलर इस पाउडर को यूरोप में सप्लाई करते हैं, जिससे उनकी अच्छी कमाई हो जाती है। मौजूदा वक्त में 1 लीटर बिच्छू के जहर की कीमत 10 मिलियन डॉलर है। भारत के हिसाब से ये राशि 79 करोड़ के आसपास होगी। वैसे तो ओरेनलर ने अपनी कमाई की पूरी जानकारी नहीं दी, लेकिन वो महीने में लाखों रुपये आराम से कमा लेते हैं। कहा जाता है कि बिच्छू का जहर बहुत चीजों में फायदेमंद होता है। इस वजह से कॉस्मेटिक्स और दवा कंपनियां इनका इस्तेमाल करती हैं। वहीं 1 लीटर जहर निकालने में काफी वक्त और मेहनत लग जाती है, इसी वजह से ये इतना महंगा बिकता है।

इंसानों की जान लेने में सक्षम

इंसानों की जान लेने में सक्षम

बिच्छू ठंडी और गर्म दोनों जगहों पर पाए जाते हैं। अभी तक वैज्ञानिकों को इनकी 2000 प्रजातियों का पता चल चुका है, लेकिन इसमें 40 प्रजातियां ऐसी हैं, जो इंसानों की जान ले सकती हैं। हालांकि अभी तक अंटार्कटिक में इनके वजूद का पता नहीं चल पाया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+