गाजा को बचाने तुर्की के राष्ट्रपति ने किया इस्लामिक गुट बनाने का आह्वान, क्या इजराइल से जंग चाहते हैं अर्दोआन?

Turkey on Israe-Gaza War: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन ने इस्लामिक देशों से इजरायल से "बढ़ते विस्तारवाद के खतरे" के खिलाफ एकजुट होने का आग्रह किया है। यह आह्वान शुक्रवार को इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान एक तुर्की-अमेरिकी महिला की हत्या के बाद आया है।

इस्तांबुल के पास एक कार्यक्रम में अर्दोआन ने कहा, "इजराइली अहंकार, इजरायली डाकूपन और इजरायली राज्य आतंकवाद को रोकने वाला एकमात्र कदम इस्लामी देशों का गठबंधन है।"

Turkey on Israe-Gaza War

उन्होंने इस बात पर जोर दिया, कि मिस्र और सीरिया के साथ तुर्की के हालिया कूटनीतिक प्रयासों का मकसद इस कथित खतरे के खिलाफ एकजुटता बनाना है, जिसके बारे में उन्होंने दावा किया, कि इससे लेबनान और सीरिया भी खतरे में हैं।

तुर्की राष्ट्रपति के आह्वान के मायने क्या हैं?

अर्दोआन की यह टिप्पणी अंकारा में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी के साथ उनकी बैठक के बाद आई है। जिसमें दोनों नेताओं ने गाजा संघर्ष और अपने लंबे समय से तनावपूर्ण संबंधों को सुधारने के तरीकों पर चर्चा की, जो 12 वर्षों में दोनों देशों के बीच पहली राष्ट्रपति यात्रा थी।

2020 में संबंधों में सुधार तब शुरू हुआ, जब तुर्की ने संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब जैसे क्षेत्रीय प्रतिद्वंद्वियों के साथ तनाव कम करने के लिए कूटनीतिक प्रयास शुरू किए थे।

जुलाई में, अर्दोआन ने कहा था, कि तुर्की संबंधों को बहाल करने के लिए वार्ता के लिए सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल-असद का स्वागत करेगा। सीरियाई गृहयुद्ध के फैलने के बाद 2011 में दोनों देशों ने संबंध तोड़ लिए थे। यह कदम क्षेत्रीय गठबंधनों को मजबूत करने की तुर्की की व्यापक रणनीति का हिस्सा है, जिसके बारे में एक्सपर्ट्स का मानना है, कि वो पुराने ऑटोमन साम्राज्य को जिंदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

Turkey on Israe-Gaza War

तुर्की के राष्ट्रपति के आह्वान पर क्या बोला इजराइल?

इजरायल के विदेश मंत्री इजरायल कैट्ज ने अर्दोआन की टिप्पणियों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्हें "एक खतरनाक झूठ और उकसावे वाली बात" करने वाला बताया है। कैट्ज ने अर्दोआन पर क्षेत्र में उदारवादी अरब शासन को अस्थिर करने के लिए ईरान के साथ सहयोग करने का आरोप लगाया। तुर्की-अमेरिकी महिला से जुड़ी घटना ने तुर्की और इजराइल के बीच संबंधों को और भी तनावपूर्ण बना दिया है।

इजरायली सेना ने एक विदेशी नागरिक की गोली मारकर हत्या किए जाने की रिपोर्ट को स्वीकार किया है, लेकिन कहा है, कि वे उसकी मौत की परिस्थितियों की जांच कर रहे हैं। शुक्रवार की घटना के बारे में इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई।

Turkey on Israe-Gaza War

दोनों देशों के बीच चल रहे क्षेत्रीय संघर्षों और कूटनीतिक चालों के बीच अपने जटिल संबंधों को संभालने के कारण स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय इन घटनाक्रमों पर बारीकी से नजर रख रहा है, जो मध्य पूर्व में व्यापक भू-राजनीतिक गतिशीलता को प्रभावित करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+