Turkey Earthquake: WHO की चेतावनी, मृतकों की संख्या में 8 गुना का इजाफा हो सकता है
विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से कहा गया है कि मरने वालों की संख्या में आठ गुना का इजाफा हो सकता है। दुर्भाग्य से हम हमेशा से इसी तरह की चीजें देखते हैं।

Turkey Earthquake: भूकंप की तबाही के चलते तुर्की और सीरिया में हजारों लोगों की मौत हो गई है। मौत का आंकड़ा 3800 को पार कर गया है। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से चेतावनी दी गई है कि मरने वालों की संख्या में आठ गुना का इजाफा हो सकता है। तुर्की में मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। सोमवार की सुबह जिस तरह से भीषण तूफान ने तुर्की को हिलाकर रख दिया उसके बाद दुनियाभर की ओर से राहत और मदद के लिए हाथ आगे बढ़ा है। भारत ने भी तुर्की की ओर मदद का हाथ बढ़ाया है और दो एनडीआरएफ की टीमों को राहत-बचाव और सर्च अभियान के लिए रवाना किया है।
बता दें कि तुर्की में सोमवार की सुबह 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था। यह भूकंप सुबह 4.17 बजे आया था, इसके बाद दूसरा भूकंप का झटका 7.6 की तीव्रता का आया था। तीसरा भूकंप का झटका 6.0 का आया था। विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से कहा गया है कि मरने वालों की संख्या में आठ गुना का इजाफा हो सकता है। दुर्भाग्य से हम हमेशा से इसी तरह की चीजें देखते हैं। भूकंप में जिन लोगों की मौत हुई है या जो लोग घायल हुए हैं उनकी संख्या में आने वाले हफ्ते में बड़ा इजाफा हो सकता है। यही नहीं ठंड की वजह से कई लोगों को खुले में रहना पड़ सकता है। सड़क टूट गई हैं, आने वाले दिनों में स्थिति काफी गंभीर हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications