पेरिस-चीन फ़्लाइट में झटके लगने से कई यात्री घायल

चीन की सरकारी मीडिया के मुताबिक़, पेरिस से चीन की ओर जा रही चाइनीज़ ईस्टर्न एयरलाइंस की फ़्लाइट में झटके लगने की वजह से 26 यात्री घायल हुए हैं. इनमें से चार यात्री गंभीर रूप से जख़्मी हैं.

चीन
EPA
चीन

ये हादसा उस वक़्त हुआ जब फ़्लाइट MU774 कनमिंग की ओर वापस आ रही थी.

आसमान में चीनी विमान के इंजन में छेद

चीन की सरकारी मीडिया के अनुसार, कई यात्रियों की हड्डियां टूटी, सिर में चोटें आईं तो कई यात्रियों को हाथ-पैर में चोटें लगी हैं.

चीन ईस्टर्न एयरलाइंस ने बाद में कहा है कि यात्रियों के लिए सीट बेल्ट पहनना ज़रूरी था.

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर एक यात्री की पोस्ट के हवाले से साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने कहा है, "मैं फ़्लाइट पर था और मुझे लगा कि मैं नहीं बचूंगा, कई लोग घायल हुए हैं और उनमें से कई लोगों ने बेल्ट नहीं लगाई थी."

शिन्हुआ न्यूज़ ने कहा है कि फ़्लाइट में दो बड़े झटके और कई हल्के झटके लगे थे जिससे यात्रियों के सिर और कंधे सामान रखने की अलमारियों से टकराए और कुछ अलमारियां टूट भी गईं.

वहीं, एयरलाइन्स ने कहा है कि पेरिस से चलने वाले इस विमान ने चीन पहुंचकर अपनी यात्रा पूरी कर ली है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+