इंडोनेशिया में 7.3 तीव्रता का भूकंप, सूनामी की चेतावनी
जकार्ता। इंडोनेशिया में शनिवार की सुबह भूकंप के तगड़े झटके महसूस किये गये। भूकंप की तीव्रता 7.3 मापी गई है, जिसके तुरंत बाद भूगर्भ विभाग की ओर से सूनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है।

गौरतलब है कि कल ही चीन के सीमावर्ती इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.7 थी। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र ने बताया कि देश के स्वायत्त क्षेत्र झिंजियांग में ज्यादा झटके महसूस किए गए। वहां किसी तरह की जान-माल की हानि की खबर नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications