Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Trump Town: इस मुस्लिम देश में ट्रंप बना रहे अपना खास शहर, करोड़ों में होगी एक विला की कीमत, जानें खासियत

Trump Town: मिडिल ईस्ट में एक नया शहर बन रहा है, जिसे 'ट्रंप शहर' कहा जा रहा है। मिडिल ईस्ट के एक देश में डोनाल्ड ट्रंप चुपचाप एक नया शहर विकसित कर रहे हैं। इसमें कई लग्जरी सुविधाएं होंगी। साथ ही ट्रंप के इस शहर में विला की कीमत उतनी ही होगी जितनी की भारत के बड़े शहरों में होती है। हालांकि नजारे और सुविधाओं के मामले में यह बीस साबित होता दिख रहा है।

किस देश में बन रहा 'ट्रंप' का शहर?

इस प्रोजेक्ट का नाम AIDA है, जिसकी झलक सैटेलाइट तस्वीरों में भी दिखाई देने लगी है। सोशल मीडिया पर भी इसका प्रचार आपको आसानी से देखने को मिल सकता है। यह ओमान की राजधानी मस्कट से केवल 15 मिनट की दूरी पर यिटी बीच के पास 430 फीट ऊंची चट्टानों पर बनाया जा रहा है। इस हाई-एंड रियल एस्टेट मेगाप्रोजेक्ट की लागत लगभग 500 मिलियन डॉलर, यानी करीब 43 हजार करोड़ रुपए है।

Trump Town

क्या-क्या होगा ट्रंप के शहर में?

यहां Trump International Oman होटल, एक इंटरनेशनल गोल्फ कोर्स और शानदार समुद्र के नजारे वाले Trump Cliff Villas बन रहे हैं, जिनकी कीमत 8 करोड़ रुपये से अधिक है। रियल एस्टेट वेबसाइटों के मुताबिक, तीन बेडरूम वाले ये विला तेज़ी से बिक रहे हैं।

कौन सी कंपनी बना रही ट्रंप का शहर?

इस प्रोजेक्ट को सऊदी अरब की Dar Global और ओमान की सरकारी टूरिज्म संस्था Omran Group मिलकर बना रही हैं। यह प्रोजेक्ट कुल 3.5 मिलियन स्क्वायर मीटर में फैला हुआ है। इसमें होटल और विला के अलावा, अपमार्केट रेजिडेंशियल यूनिट्स, रेस्टोरेंट, स्पा, एडवेंचर स्पोर्ट्स और इंटरनेशनल स्टैंडर्ड की रिक्रिएशन फैसिलिटीज भी शामिल हैं। Dar Global ने अपनी जुलाई की डिजिटल रिपोर्ट में बताया है कि AIDA साइट पर अब ज़मीन पर तेज़ी से काम हो रहा है। इस प्रोजेक्ट को फरवरी 2025 में National Bank of Oman से वित्तीय मंजूरी भी मिल चुकी है।

लग्जरी टूरिज्म में ले जा रहे ट्रंप

AIDA, ओमान की Vision 2040 योजना का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश को तेल-आधारित अर्थव्यवस्था से निकालकर लग्जरी टूरिज्म और ग्लोबल इन्वेस्टमेंट की ओर ले जाना है। ओमान को उम्मीद है कि ट्रंप ब्रांड का ग्लोबल रसूख उसे इंटरनेशनल लग्ज़री इन्वेस्टर्स के लिए एक आकर्षण का केंद्र बना देगा।

ओमान नहीं इन देशों में भी ट्रंप के प्रोजेक्ट

ट्रंप ब्रांड का प्रभाव मिडिल ईस्ट में सिर्फ ओमान तक ही सीमित नहीं है। सऊदी अरब में Trump Tower Jeddah नामक 47 मंजिला टावर 2029 तक बनने वाला है। दुबई में Trump International Hotel & Tower बन रहा है, जिसमें दुनिया का सबसे ऊंचा आउटडोर स्विमिंग पूल होगा। AIDA प्रोजेक्ट का पहला चरण, जिसमें सड़कों, बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं शामिल हैं, 2027 तक पूरा होगा। वहीं, Trump International Oman होटल के 2028 के अंत तक चालू होने की उम्मीद है।

राजनीतिक रसूख का आरोप

भले ही ट्रंप ने राष्ट्रपति बनने के बाद अपने कारोबार को अपने परिवार को सौंप दिया था, लेकिन उनके प्रोजेक्ट्स और राजनीति की टाइमिंग अक्सर एक-दूसरे से टकराती दिखी हैं। कई बार यह आरोप भी लगा है कि जिन देशों से ट्रंप के राजनीतिक रिश्ते बनते हैं, वहीं उनके ब्रांड के प्रोजेक्ट्स भी पनपते हैं।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कॉमेंट में बताएं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+