भारत को टैरिफ में राहत दे सकता है अमेरिका, स्ट्रक्चर पर जल्द फैसला, ऑटो टैरिफ का भारतीय बाजार पर भी असर
Trump Tariff War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका में इंपोर्ट किए जाने वाले सभी ऑटो सेक्टर के समानों पर 25% टैरिफ लगाने के फैसले के बाद फिर से वैश्विक ऑटोमोबाइल उद्योग में हलचल मच गई है।
इस फैसले का असर भारतीय ऑटो कंपनियों पर भी देखने को मिल रहा है। हालांकि इसी बीच भारत के लिए राहत भरी खबर भी सामने आई है। Business Today की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका टैरिफ के मामले में भारत को राहत दे सकता है।

भारत को टैरिफ में राहत
रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका, भारत को चीन,कनाडा, मेक्सिको के टैरिफ वाले कैटेगरी में नहीं रखेगा। भारतीय इंपोर्ट पर इन देशों के अपेक्षा कम टैरिफ लगाने की बात चल रही है। इसको लेकर दोनों देशों के अधिकारी बातचीत कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक दोनों देशों के बीच जारी बातचीत सकारात्मक बताई जा रही है।
नया टैरिफ स्ट्रक्चर चरणबद्ध तरीके से लागू हो सकता है
Business Today की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि, भारत और अमेरिकी अधिकारियों के बीच बातचीत में भारत को ये भरोसा दिया गया है कि, चीन,कनाडा, मेक्सिको के टैरिफ वाले कैटेगरी में इंडिया को नहीं रखा जाएगा। इसके अलावा नया टैरिफ स्ट्रक्चर चरणबद्ध तरीके से लागू हो सकता है। हाई डिमांड वाले समानों पर टैरिफ में कमी देखने को मिल सकती है, जिससे भारत को कई सेक्टर्स में फायदा मिल सकता है।
ये भी पढ़ें Trump Tariff War: अब इस देश पर टैरिफ लगाने की ट्रंप ने दी धमकी, कहा- शराब और शैम्पेन पर 200% टैरिफ लगाएंगे
2-3 दिनों में टैरिफ स्ट्रक्चर पर फैसला
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि टैरिफ स्ट्रक्चर को लेकर दोनों देशों के बीच जारी बातचीत अगले 2-3 दिनों में निष्कर्ष तक पहुंच सकती है और टैरिफ स्ट्रक्चर जारी किया जा सकता है। वहीं रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि, अमेरिका की ओर से भारत पर भी टैरिफ कम करने के लिए दवाब डाला गया है।
ट्रंप के ऐलान से भारतीय ऑटो सेक्टर में हड़कंप
वहीं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सभी ऑटो आयातों पर 25% टैरिफ लगाने के फैसले से वैश्विक ऑटोमोबाइल उद्योग में हलचल मच गई है। इस फैसले का असर भारतीय ऑटो कंपनियों पर भी देखने को मिला। भले ही भारत अमेरिका को ज्यादा मात्रा में वाहन निर्यात नहीं करता, लेकिन वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला (ग्लोबल सप्लाई चेन) के माध्यम से इसका प्रभाव भारतीय बाजार पर साफ नजर आ रहा है।
ये भी पढ़ें India US Tariff: अमेरिका ने क्या भारत पर कोई विशेष टैरिफ लागू किया? राज्यसभा में केंद्र ने किया बड़ा खुलासा
भारतीय ऑटो स्टॉक्स में भारी गिरावट
ट्रंप के फैसले के बाद ही भारतीय ऑटो स्टॉक्स में गिरावट देखने को मिली। बाजार खुलते ही भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली।
- Tata Motors - 5% की गिरावट
- Eicher Motors - 2% की गिरावट
- Hyundai - 1.7% की गिरावट
- Samvardhana Motherson - 6.4% की गिरावट
- Sona BLW - 4.4% की गिरावट
- Balkrishna Industries - 3.4% की गिरावट












Click it and Unblock the Notifications