डोनाल्ड ट्रंप ने मेक्सिको के राष्ट्रपति को बताया सज्जन व्यक्ति, कनाडा को दी धमकी

वॉशिंगटन। नॉर्थ कोरिया, ईरान, चीन और रूस के बाद अब डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा पर शुल्क लगाने की धमकी दी है। ट्रंप ने कहा कि वे अब कनाडा के वाहनों पर शुल्क लगाएंगे। वहीं, दूसरी तरफ मेक्सिको की तारीफ करते हुए ट्रंप ने कहा कि मेक्सिको के साथ व्यापार समझौते पर अच्छी प्रगति हो रही है, लेकिन अमेरिका और कनाडा के बीच व्यापारिक समझौता नहीं होने पर उनके वाहनों पर शुल्क लगाया जाएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति इससे पहले मेक्सिको को भी धमकी दे चुके हैं।

डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा को दी धमकी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए लिखा, 'ऑटोवर्कर्स और किसानों का ख्याल रखा जाना चाहिए या कोई सौदा नहीं होगा। मेक्सिको के नए राष्ट्रपति एक बिल्कुल सज्जन शख्स हैं । कनाडा को इंतजार करना चाहिए। उनके शुल्क और व्यापारिक बाधाएं काफी अधिक हैं। अगर सहमति नहीं बनती है तो कनाडा के वाहनों पर शुल्क लगाया जाएगा।'

न्यू जर्सी के बेडमिन्सटर में अपने गोल्फ क्लब से ट्रंप ने इस ट्वीट के जरिए अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा के बीच 'नॉर्थ अमेरिकन फ्री ट्रेड अग्रीमेंट' (नाफ्टा) पर दोबारा बातचीत के प्रयासों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मैक्सिको के साथ किसी भी तरह के सौदे में अमेरिकी ऑटोवर्कर्स और किसानों का ध्यान रखा जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+