हॉस्पिटल से लौटीं मेलानिया, डोनाल्ड ट्रंप ने खुशी के मारे कर दिया गलत Tweet
वॉशिंगटन। अमेरिकी फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप किडनी की सर्जरी के बाद व्हाइट हाउस लौट चुकी है और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर कहा कि उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार है। अपने ट्वीट की वजहों से अक्सर चर्चा में रहने वाले ट्रंप इस बार अपनी पत्नी मेलानिया का नाम ही गलत लिख बैठे, जिसके बाद उन्हें तुरंत ट्वीट डिलीट करना पड़ा। ट्रंप ने अपने ट्वीट में Melania की जगह Melanie लिख दिया। उसके बाद ट्रंप ने गलत स्पेलिंग वाले ट्वीट को डिलीट कर तुरंत दूसरा ट्वीट किया, जिसमें अगली बार मेलानिया की स्पेलिंग सही की हुई थी।

मेलानिया ट्रंप अपनी किडनी की सफल सर्जरी के बाद शनिवार सुबह व्हाइट हाउस लौटी है। मेलानिया की सोमवार को बेथेस्डा के वाल्टर रीड नैशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर में सर्जरी हुई थी। मेलानिया के घर आने की खुशी में ट्रंप ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'व्हाइट हाउस में हमारी फर्स्ट लेडी को फिर से पाकर बहुत अच्छा लगा है। मेलानिया वास्तव में बहुत अच्छा महसूस कर रही है। आप सभी की प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद!'
मेलानिया वाशिंगटन डीसी के पास वाल्टर रीड नेशनल मिलिटरी मेडिकल सेंटर में रह रही थीं। यह अभी स्पष्ट नही हुआ है कि किडनी की स्थिति क्या है, लेकिन व्हाइट हाउस ने कहा कि वे अभी अच्छा महसूस कर रही है। इस दौरान ट्रम्प ने कई बार फर्स्ट लेडी से मिलने के लिए गए थे।
देखिए ट्रंप का गलत ट्वीट













Click it and Unblock the Notifications