ट्रंप ने ओरलैंडों के बाद फिर की मुसलमानों पर बैन की मांग

वाशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए संभावित रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने ओरलैंडो के एक गे क्लब में आतंकी हमले को 'कट्टर इस्लामी आतंकवाद' की संज्ञा नहीं देने पर राष्ट्रपति बराक ओबामा का इस्तीफा मांगा है। इसके साथ ही उन्‍होंने एक बार फिर से अमेरिका आने वाले मुसलमानों पर एक अस्‍थायी बैन की मांग की है।

Trump again calls for a temporary ban on muslim migration after Florida terror attack

पहले ही कहा था ऐसा होगा

ट्रंप ने कहा कि उन्‍होंने पहले ही बता दिया था कि आने वाले समय में ऐसी घटनाओं को रोकना काफी मुश्किल होगा। इसके साथ ही उन्‍होंने हिलेरी क्लिंटन पर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि हिलेरी के राष्‍ट्रपति बनते ही अमेरिका में मीडिल ईस्‍ट से आने वाले शरणा‍र्थियों की संख्‍या और बढ जाएगी।

ओबामा दें इस्‍तीफा

ट्रंप ने ओरलैंडो हमले के बाद एक के एक बाद कई ट्वीट किए। उन्होंने कहा कि क्या राष्ट्रपति ओबामा 'कट्टर इस्लामी आतंकवाद' शब्द का प्रयोगकरेंगे? अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो उनको तुरंत इस्‍तीफ दे देना चाहिए।

अल्‍लाह हू अकबर के साथ हमला

ट्रंप ने दावा किया कि ओरलैंडो के गे क्लब पर गोलीबारी करने वाले अफगान मूल के बंदूकधारी उमर मतीन ने हत्याओं को अंजाम देते समय 'अल्ला हू अकबर' कहा था। इस घटना में 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रंप के इस दावे की पुष्टि नहीं की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+