इंटरनेशनल कोर्ट के खिलाफ कड़े प्रतिबंध लगाने की तैयारी में अमेरिका
वॉशिंगटन। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार संगठन (UNHRC) और विश्व व्यापार संगठन (WTO) को धमकाने के बाद, अब अमेरिका अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (ICC) पर अटैक करने की योजना बना रहा है। सोमवार को हेग में स्थित अंतर्राष्ट्रीय आपराध न्यायालय के खिलाफ अमेरिका आक्रामक रुख अपनाने जा रहा है। अमेरिका ने धमकी दी है कि अगर अफगानिस्तान में जारी कथित युद्ध अपराध को लेकर अमेरिका के खिलाफ कोई जांच होती है, तो वे जजों के खिलाफ प्रतिबंध लगा देंगे।

बोल्टन लगाएंगे फटकार
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन जब वाशिंगटन में एक कंजरवेटिव ग्रुप को संबोधित करेंगे तो संभव है कि वे आईसीसी पर हमला बोलेंगे। ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन ज्वॉइन करने के बाद बॉल्टन का यह पहला भाषण होगा। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, बोल्टन अपनी स्पीच में कहेंगे कि अमेरिका इस नागरिक अदालत द्वारा अन्यायपूर्ण अभियोजन पक्ष से हमारे नागरिकों और हमारे सहयोगियों की रक्षा के लिए जरुरत पड़ने वाले किसी भी साधन का उपयोग करेगा।

PLO होगा वॉशिंगटन से बाहर
रिपोर्ट के मुताबिक, फिलिस्तिन में इजरायली अटैक को लेकर आईसीसी की जांच के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए स्टेट डिपार्टमेंट पीएलओ (Palestine Liberation Organization) को वॉशिंगटन से बाहर करने की भी घोषणा करेगी। हालांकि, वॉशिंगटन में स्थित पीएलओ ऑफिस ने अभी तक इस पर टिप्पणी करने से इनकार किया है। बोल्टन ने कहा, 'अमेरिका हमेशा उनके मित्रों और इजरायली सहयोगियों जैसों के साथ खड़ा रहेगा।'

हम ICC को मरने देंगे
रिपोर्ट के मुताबिक, अफगानिस्तान में जारी अमेरिकी कथित युद्ध अपराधों को आईसीसी के जजों और प्रोसेक्यूटर्स के लिए अमेरिका में एंट्री पर प्रतिबंध लग सकता है। इसके अलावा अमेरिका आईसीसी को मिलने वाली फंडिंग पर भी रोक लगाने पर विचार कर सकता है। अपने ड्राफ्ट में आईसीसी को अमेरिका के लिए मरा हुआ बताते हुए बोल्टन ने कहा, 'हम आईसीसी के साथ ना तो सहयोग करेंगे और ना ही हम उनकी कोई मदद करेंगे। हम आईसीसी को उन्हीं के हाल पर मरने देंगे।'
यह भी पढ़ें: कानपुर का रहने वाला और सिख दंगों के शिकार हुए पिता का बेटा ट्रंप की सुरक्षा में तैनात












Click it and Unblock the Notifications