हाफिज सईद पर ट्रंप प्रशासन का नया बयान, पाकिस्तान में गिरफ्तारी को बताया दिखावा
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जो पाकिस्तान में आतंकी हाफिज सईद की गिरफ्तारी को लेकर खुश थे, अब उनके ही प्रशासन की ओर से उसकी गिरफ्तारी पर सवालिया निशान लगाए गए हैं। ट्रंप प्रशासन ने शुक्रवार को जमात-उद-दावा (जेयूडी) के मुखिया की पाकिस्तान में हुई गिरफ्तारी को लेकर कई तरह की आशंकाएं जाहिर की है। ट्रंप प्रशासन की मानें तो सईद को पहले भी अरेस्ट किया गया है और उस समय भी उसकी गिरफ्तारी से कोई ज्यादा असर नहीं पड़ा था। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की शुरुआत करने वाला हाफिज सईद मुंबई आतंकी हमलों 26/11 और साल 2001 में भारत की संसद हुए हमलों का मास्टरमाइंड है।

इस बार पाकिस्तान ठोस कार्रवाई करे
ट्रंप प्रशासन की तरफ से पाक पीएम इमरान खान की सोमवार से शुरू हो रही अमेरिका यात्रा को लेकर अहम बयान जारी किया गया है। एडमिनिस्ट्रेशन के एक सीनियर ऑफिसर ने कहा, 'हमने पहले भी देखा है कि ऐसा हुआ है। इस बात हम कोई दिखावा नहीं चाहते हैं बल्कि हमें कोई कंक्रीट एक्शन देखना है और हम देखना चाहते हैं कि क्या ठोस कार्रवाई की जाती है।' हाफिज सईद को यूनाइटेड नेशंस (यूएन) की तरफ से ग्लोबल टेररिस्ट घोषित किया जा चुका है। साल 2001 में जब संसद पर हमले के बाद से लेकर अब तक उसे सात बार अरेस्ट किया गया है । ट्रंप प्रशासन के इस अधिकारी ने आगे कहा, 'हम यह बात सुनिश्चित कर देना चाहते हैं कि अमेरिका इस बात से बखूबी वाकिफ है कि पहले क्या हुआ है। हमें इस बात पर कोई भी शक नहीं है कि पाकिस्तान की मिलिट्री इंटेलीजेंस किस तरह से इन आतंकी संगठनों की मदद कर रही है। इसलिए अब हम ठोस कार्रवाई होते देखना चाहते हैं।' इस अधिकारी ने यह भी कहा कि पाकिस्तान ने दबाव में आकर हाफिज सईद को गिरफ्तार किया है।
अमेरिकी कांग्रेस ने कहा पाक में आजाद हाफिज
गुरुवार को पाकिस्तान ने 26/11 के मास्टरमाइंड और लश्कर-ए-तैयबा के फाउंडर हाफिज सईद को गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ट्रंप ने ट्वीट कर पाक के इस कदम की तारीफ की थी। उसके बाद अमेरिकी कांग्रेस की विदेश मामलों पर बनी कमेटी ने ट्रंप को याद दिलाया है कि हाफिज सईद की कोई तलाश नहीं कर रहा था बल्कि वह पूरी आजादी के साथ पाकिस्तान में रह रहा था। ट्वीट में लिखा, 'आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कोई भी पिछले 10 वर्षों से उसकी तलाश नहीं कर रहा था। बल्कि वह आजादी के साथ रह रहा था।' इस ट्वीट में ट्रंप को यह भी याद दिलाया गया है कि किस तरह से हाफिज सईद को साल दर साल गिरफ्तार किया गया और फिर आजाद कर दिया गया। ट्वीट में लिखा गया, 'हाफिज सईद को दिसंबर 2001, मई 2002, अक्टूबर 2002, अगस्त 2006 (दो बार), दिसंबर 2008, सितंबर 2009 और जनवरी 2017 में गिरफ्तार किया गया और बाद में रिलीज भी कर दिया गया।'
-
Trump Iran Statement: 'हम ईरान में बहुत अच्छा कर रहे हैं', ट्रंप के इस बयान के क्या मायने? -
Middle East War: ट्रंप बनने वाले थे ईरान के सुप्रीम लीडर? ईरान ने दिया डोज, हो गए अरमान ठंडे -
Trump Iran War: 'समझौते की भीख मांग रहा है ईरान' मिडिल ईस्ट जंग के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, क्या खत्म होगी जंग? -
Trump China Visit: युद्ध के माहौल में चीन दौरे पर जा रहे हैं ट्रंप, 14-15 मई को बीजिंग में 'ग्रैंड डील' -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल?












Click it and Unblock the Notifications