Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Truck Drivers: ड्राइविंग में पास लेकिन अंग्रेजी में फेल हुए पंजाबी ड्राइवर, 7 हजार लोगों के लाइसेंस सस्पेंड

Truck Drivers: अमेरिका में पंजाबी ट्रक ड्राइवरों के लिए अंग्रेजी भाषा अब बड़ी समस्या बन गई है। नए नियमों के के कारण हजारों ट्रक ड्राइवरों को काम से रोक दिया गया है। इन फैसले का असर खासतौर पर भारतीय मूल के ड्राइवरों पर पड़ा है। यह कार्रवाई ऐसे समय में की जा रही है जब अमेरिका में सुरक्षा और ड्राइवरों की कमी को लेकर चिंता बढ़ी हुई है।

7,248 ड्राइवर "सेवा से बाहर"

3 नवंबर 2025 तक, फेडरल मोटर कैरियर सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन (FMCSA) की सड़क किनारे की गई जांच में अंग्रेजी बोलने, लिखना या फिर नहीं समझ पाने के कारण 7,248 वाणिज्यिक ड्राइवरों को "नौकरी से बाहर" कर दिया गया है। इनमें भारतीय मूल के ड्राइवरों की संख्या सबसे ज्यादा है। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए उठाया गया है। दूसरी तरफ जबकि बिजनेस एक्सपर्ट्स का कहना है कि इससे अमेरिका में पहले से मौजूद ड्राइवरों की कमी और गहराएगी।

Truck Drivers

नया नियम और उसका उद्देश्य

2025 में अमेरिकी फेडरल मोटर कैरियर सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन ने ट्रक ड्राइवरों के लिए नए "रोडसाइड इंग्लिश टेस्ट" लागू किए। ये परीक्षण 49 CFR 391.11(b)(2) नियम का हिस्सा हैं, जिसके मुताबिक ड्राइवरों को जनता से बातचीत करने, ट्रैफिक संकेत समझने और पुलिस या कानून प्रवर्तन अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने के लिए पर्याप्त अंग्रेजी बोलनी और पढ़नी आनी चाहिए। इसी नियम के तहत 7,248 ड्राइवर इन परीक्षणों में असफल पाए गए और उन्हें काम से रोक दिया गया।

भारतीय मूल के ड्राइवरों पर सबसे ज्यादा असर

अमेरिकी ट्रकिंग उद्योग में हजारों विदेशी मूल के ड्राइवर काम करते हैं, जिनमें बड़ी संख्या पंजाब और हरियाणा से आती है। समुदाय के अनुमान के मुताबिक, पूरे अमेरिका में 1,30,000 से 1,50,000 भारतीय मूल के ट्रक ड्राइवर सक्रिय हैं। इसलिए जब यह जांच सख्त हुई, तो इसका असर सबसे ज्यादा इसी समुदाय पर पड़ा। बताया गया है कि यह कार्रवाई भारतीय मूल के ड्राइवरों से जुड़े कुछ सड़क हादसों और लाइसेंसिंग मानकों की समीक्षा के बाद की गई है।

वीज़ा और लाइसेंसिंग नियम भी हुए कड़े

नए नियमों के साथ ही वीज़ा और लाइसेंसिंग प्रावधान भी सख्त किए गए हैं। अब कमिर्शियल ट्रक ड्राइवरों के लिए नए लेबर वीज़ा पर अस्थायी रोक लगाई गई है। साथ ही उन राज्यों को चेतावनी दी गई है, जहां नियमों का पालन कमजोर पाया गया। कैलिफ़ोर्निया को कमजोर अनुपालन के कारण चिह्नित किया गया और उसे करोड़ों डॉलर की संभावित फेडरल फंडिंग रोक का सामना करना पड़ा।

ट्रकिंग उद्योग की चेतावनी

ट्रकिंग बेड़े और परिवहन संगठनों ने चेतावनी दी है कि यह नियम अमेरिका में ड्राइवरों की पहले से मौजूद कमी को और बढ़ा देगा। कई अप्रवासी ड्राइवर जिनका रिकॉर्ड साफ है, उन्हें भी सख्त भाषा जांच में बाहर किए जाने का डर सता रहा है। आलोचकों का कहना है कि अंग्रेजी में पारंगत होना और सड़क दुर्घटनाओं के बीच कोई सीधा संबंध साबित नहीं हुआ है, जबकि रेगुलेटर बॉडी इसे सुरक्षा का बुनियादी हिस्सा मानते हैं।

वैध लाइसेंस वाले ड्राइवर भी प्रभावित

वैध कमर्शियल ड्राइवर लाइसेंस (CDL) रखने वाले कई अप्रवासी ड्राइवर अब सड़क किनारे की मौखिक या संकेत पहचान जांच में विफल रहने पर "अयोग्य" घोषित किए जा सकते हैं। उन्हें अपने लाइसेंस को रिन्युु कराने या एक राज्य से दूसरे राज्य में ट्रांसफर कराने में भी कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। इससे उन ड्राइवरों को नौकरी देने वाली कंपनियों को सेवा बाधित होने, ट्रेनिंग का खर्च बढ़ने और ड्राइवर टर्नओवर में इजाफा होने जैसी समस्याएं झेलनी पड़ रही हैं।

फेडरेशन का प्रेशर और राज्यों की जवाबदेही

FMCSA ने स्पष्ट किया है कि वह राज्यों द्वारा नियमों को लागू कराने की ऑडिट प्रक्रिया जारी रखेगा। जो राज्य पहले ही नियमों में चूक के लिए चिह्नित किए जा चुके हैं, उन्हें आगे और दंड झेलना पड़ सकता है। साथ ही, सरकार यह दबाव बनाए हुए है कि अगर राज्य ड्राइवर सत्यापन को मजबूत नहीं करते, तो उन्हें संघीय राजमार्ग फंडिंग में कटौती झेलनी होगी।

समाधान की मांग

ट्रकिंग उद्योग और अप्रवासी समुदाय के प्रतिनिधि संगठनों ने सरकार से अपील की है कि ड्राइवरों के लिए भाषा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किए जाएं और ट्रेेनिंग प्रोसेस को स्पष्ट और सरल बनाया जाए। वे चाहते हैं कि सिस्टम पारदर्शी और गैर-भेदभावपूर्ण हो, ताकि सुरक्षित ड्राइवरों को केवल भाषा के आधार पर सड़क से बाहर न किया जाए।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+