जापान में चक्रवाती तूफान 'मावार' ने मचाई तबाही, कई इलाकों में बिजली कटी, बाढ़ और लैंडस्लाइड से हाल बेहाल

जापान में अकसर प्राकृतिक आपदाएं आती रहती हैं, वहीं चक्रवाती तूफान से अकसर जान माल का भारी नुकसान होता है।

Japan Mawar Updates

Japan Mawar Updates: जापान में उष्णकटिबंधीय तूफान मावार ने लोगों के जीवन को अस्तव्यस्त कर दिया है। तूफान मावार की वजह से हो रही भारी बारिश ने जापान के बड़े हिस्से में भारी बाढ़ ला दिया है।

जापानी अधिकारियों ने मौसम के हालात को देखते हुए भारी क्षति की चेतावनी जारी की है और लोगों से खुद की सुरक्षा करने की अपील की है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने बताया है, कि तूफान के कारण ट्रेनों में सैकड़ों लोग फंसे हुए हैं। वहीं, फिलहाल कई हिस्सों में ट्रनों का परिचालन रोक दिया गया है।

बताया दा रहा है, कि तूफान से अभी तक एक शख्स की मौत हो गई है। वहीं, जापानी मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने कहा है, कि तूफान मावार सुपर टाइफून की स्थिति से अब थोड़ा कमजोर हो गया है।

जापान में मावार तूफान का कहर

जापान की मौसम एजेंसी ने देश के पूर्वी हिस्सों में भूस्खलन, नदियों में उफान और बाढ़ को लेकर लोगों से हाई अलर्ट पर रहने का आग्रह किया है। वहीं, पश्चिमी जापान में भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई है।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, जापान के उद्योग मंत्रालय ने कहा है, कि पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों में कम से कम 7,000 घरों में फिलहालर बिजली नहीं है, हालांकि बिजली बहाली का काम किया जा रहा है। वहीं, मध्य जापान में टोक्यो से नागोया तक शिंकानसेन बुलेट ट्रेन शुक्रवार से निलंबित कर दी गई है। क्योदो समाचार एजेंसी ने बताया है, कि ट्रेनों का परिचालन फिर से शुरू हो गया है।

जापान के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश हुई है और अधिकारियों ने दस लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है। जबकि, कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

जपान के सार्वजनिक प्रसारक एनएचके ने कहा है, कि शनिवार को जापान के ज्यादातर हिस्से में मौसम में सुधार होने की उम्मीद थी, हालांकि शुक्रवार से शनिवार सुबह तक जापान के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है। क्योडो ने बताया, कि यह कुछ क्षेत्रों में जून के लिए रिकॉर्ड पर सबसे भारी वर्षा है।

जापानी न्यूज चैनल पर दिखाए जा रहे विजुअलस में वाकायामा शहर में नदियां ऊफान पर देखी जा रही हैं।

Japan Mawar Updates

आपको बता दें, कि चक्रवाद तूफान उस वक्त उठता है, जब गर्म हवा के चारों ओर कम वायुमंडलीय दाब के बाद उत्पन्न होता है। चक्रवादी तूफान में एक तरह से गर्म हवा और दूसरी तरफ से ठंडी हवा का मेल होता है, जिसकी वजह से ये गोलाकार आंधी का रूप ले लेता है और कई बार ये काफी खतरनाक बन जाता है।

Recommended Video

    Japan के दौरे पर निकले PM Narendra Modi, G7 Meeting के अलावा यहां भी करेंगे Visit | वनइंडिया हिंदी

    चक्रवाती तूफान से अकसर जान माल का भारी नुकसान होता है। भारत में भी पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु जैसे राज्यों में अकसर चक्रवाती तूफान आते रहते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+