गलती से इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस ने पोस्ट कर दी अपनी टॉपलेस फोटो, फिर जो हुआ...
नई दिल्ली। अमेरिकी कॉमेडियन और अभिनेत्री व्हिटनी कमिंग्स ने गलती से इंस्टाग्राम पर एक टॉपलेस तस्वीर पोस्ट कर दी थी, जिसे बाद में उन्होंने डिलीट कर दिया था। लेकिन किसी ने उन तस्वारों का स्क्रीनशॉट लिया और सवाल पूछा: "इस फोटो को शेयर न करने के लिए कितना खर्च होगा?" विटनी ने ट्वीटर पर 12 अगस्त के दिन उन मैसेजेस में से एक का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया।

लिखा-'कुछ मुझे बता रहे हैं कि उनके पास इस तस्वीर को बेचने के ऑफर्स आ रहे हैं। कुछ तस्वीर को आगे न शेयर करने के बदले में मुझसे पैसे मांग रहे हैं। उन्हें ये समझ जाना चाहिए कि वो जितना सोचते हैं मैं उससे कहीं ज्यादा फेमस हूं। सोचते हैं कि मुझे धमकाना बहुत आसान है। अगर कोई मेरे निप्पल्स से पैसे या लाइक्स कमाएगा, तो वो मैं ही होऊंगी. तो ये रहा वो सब कुछ, तुम बेवकूफ लोग।'
और क्या पोस्ट किया व्हिटनी कमिंग्स ने
विटनी ने आगे लिखा, 'जब किसी औरत को पब्लिकली धमकाया जाता है, तो उससे डील करने के लिए हमें वक्त देना पड़ता है, पैसा और एनर्जी देनी पड़ती है। वकील रखने पड़ते हैं। मन में यही डर चलता रहता है कि कब और कैसे हमें अपनामित किया जाएगा। तुम सबके पास मेरे निप्पल्स तो हो सकते हैं, लेकिन मेरा पैसा और वक्त नहीं। जो लोग मुझसे पैसे वसूलने की कोशिश कर रहे हैं, मैं उनके नाम नहीं बताऊंगी, क्योंकि उनमें से बहुत तो बेवकूफ बच्चे होंगे।'












Click it and Unblock the Notifications