पिछले 28 साल से अकेले जंगल में रह रहा है यह आदिवासी
रियो डी जेनेरियो। ब्राजील में अमेजॉन के जंगल में एकमात्र आदिवासी को सुरक्षित उसके परिवेश में जीने के लिए ब्राजील की सरकार पूरी मदद कर रही है। यह आदिवासी अकेले जंगल में रहता है और तकरीबन एक दशक से वह यहां अकेले रह रहा है और पूरी तरह से स्वस्थ्य है। आदिवासी का दुर्लभ वीडियो जारी किया गया है जिसमे आदिवासी पेड़ काटते हुए देखा जा सकता है। मानववैज्ञानिकों का कहना है कि यह आदिवासी तकरीबन 50 वर्ष का है, जबकि इसके परिवार के अन्य आदिवासियों की मृत्यु 1990 में हो गई थी।

परू परिवार खत्म होने के बाद भी यह आदिवासी अकेले जंगल में जीवन व्यतीत कर रहा है और उसने अपनी जबरदस्त इच्छाशक्ति से लोगों को परिचय कराया है। इस आदिवासी से द नेशनल इंडियन फाउंडेशन ने कई बार संपर्क स्थापित करने की कोशिश की, लेकिन उसने इसके अधिकारियों के साथ सही बर्ताव नहीं किया और एक अधिकारी को घायल भी कर दिया था, उसने इस अधिकारी पर तीर चला दिया था। इसके बाद से ही सरकार ने इस आदिवासी को पूरी मदद और सुरक्षा मुहैया कराने का फैसला लिया, जिससे कि कोई बाहरी उसपर हमला नहीं कर सके।
इस वीडियो को एजेंसी ने कुछ दूरी से रिकॉर्ड किया है, यह वीडियो इसलिए रिकॉर्ड किया गया है जिससे कि यह बताया जा सके कि आदिवासी को कानूनी तौर पर सुरक्षा मुहैया कराई गई है जिससे कि उसे कोई नुकसान नहीं हो। वहीं इस आदिवासी के बारे में एक बयान जारी करके फाउंडेशन की ओर से कहा गया है कि यह आदिवासी हमारे लिए रहस्त है, उसने अपना सबकुछ खो दिया। लेकिन इसके बाद भी वह अकेले जंगल में रह रहा है और उसने यह साबित किया है कि वह मुख्य समाज की धारा में आए बिना भी अकेला जी सकता है।
इसे भी पढ़ें- इतिहास में पहली बार... पांच दिनों तक भक्तों को दर्शन नहीं देंगे तिरुपति बालाजी, जानिए क्यों?












Click it and Unblock the Notifications