मॉडल को नशे का इंजेक्शन देकर सूटकेस में किया बंद, सेक्स स्लेव बनाकर ऑनलाइन बेचने की तैयारी में थे किडनैपर

पिछले साल इटली के मिलान से किडनैप की गईं ब्रिटिश मॉडल को किडनैपर्स सेक्स स्लेव बनाने वाले थे। पुलिस ने बताया है कि किडनैपर उसे सेक्स स्लेव के तौर पर ऑनलाइन बेचने वाले थे। वो लगभग दो करोड़ में इंटरनेट पर मॉडल को बेचने की तैयारी कर रहे थे।

Recommended Video

    British model को kidnap कर $ex slave बनाकर 20 crore में बेचने जा रहे थे kidnappers | वनइंडिया
    Chloe Ayling

    मिलान। पिछले साल इटली के मिलान से किडनैप की गईं ब्रिटिश मॉडल को किडनैपर्स सेक्स स्लेव बनाने वाले थे। पुलिस ने बताया है कि किडनैपर उसे सेक्स स्लेव के तौर पर ऑनलाइन बेचने वाले थे। वो लगभग दो करोड़ में इंटरनेट पर मॉडल को बेचने की तैयारी कर रहे थे। इसके लिए उन्होंने लड़की को बहला-फुसलाकर लंदन से मिलान बुलाया और फिर उसे सूटकेस में बंद कर दिया। दोनों ही किडनैपर्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उनपर कार्यवाई चल रही है।

    नशे का इंजेक्शन देकर किया सूटकेस में बंद

    नशे का इंजेक्शन देकर किया सूटकेस में बंद

    20 वर्षीय ब्रिटिश मॉडल क्लोई आइलिंग को पिछले साल दो किडनैप किया गया था। झूठे फोटो शूट के बहाने किडनैपर्स ने उन्हें लंदन से मिलान बुलाया और फिर उन्हें नशे की दवाई देकर किडनैप कर लिया। क्लोई ने बताया कि एक ने आकर उन्हें पीछे से पकड़ा और दूसरे ने कोई इंजेक्शन उनकी हाथ में लगाया। इसके बाद वो बेहोश हो गईं। क्लोई को नशे की दवाई देकर एक सूटकेस में बंद कर दिया गया था। इसके बाद उन्हें गाड़ी की डिक्की में बंद कर एक फार्महाउस में लाया गया।

    दो करोड़ में सेक्स स्लेव बनाकर बेचने की थी प्लानिंग

    दो करोड़ में सेक्स स्लेव बनाकर बेचने की थी प्लानिंग

    पुलिस ने बताया कि क्लोई को ड्रग के इंजेक्शन दिए गए थे। किडनैपर्स ने उन्हें एक सूटकेस में बंद किया था और उन्हें ऑनलाइन बेचने की तैयारी में थे। उन्होंने क्लोई के साथ काफी बुरा व्यवहार किया और उन्हें काफी प्रताड़ित किया। किडनैपर्स उन्हें एक तरह की इंटरनेट वेबसाइट पर सेक्स स्लेव के तौर पर लगभग दो करोड़ रुपये में बेचने वाले थे लेकिन अंग्रेजी मीडिया के अनुसार किडनैपर्स ने क्लोई को ये जानकर छोड़ दिया कि उनका 2 साल का एक बेटा है।

    पुलिस ने किया दोनों किडनैपर्स को गिरफ्तार

    पुलिस ने किया दोनों किडनैपर्स को गिरफ्तार

    इसके बाद इटली पुलिस ने क्लोई को ब्रिटिश वाणिज्य दूतावास के हवाले कर दिया था। उनके दोनों किडनैपर्स, Lukasz Pawel Herba और Michal Konrad Herba को पुलिस ने पिछले साल गिरफ्तार किया था। जहां Lukasz Pawel Herba पर इटली में कार्यवाई चल रही है, वहीं Michal Konrad Herba को ब्रिटेन में गिरफ्तार किया गया था। Michal को इटली लाने का इंतजार किया जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+