Toronto Storm: शक्तिशाली बवंडर ने ट्रैम्पोलिन को उड़ाया, तूफान ने मचाया कहर
कनाडा में आए तूफान के बाद कई पेड़ उखड़ गए, यातायात बाधित हो गए और घरों को नुकसान काफी पहुंचा। देश के कई इलाकों में आए भीषण तूफान से कई लोगों के मारे जाने की खबर है।
टोरंटो : कनाडा में शनिवार को आए शक्तिशाली बवंडर में कई लोगों के मारे जाने की खबर है। तूफान में कई पेड़ उखड़ गए, यातायात बाधित हो गया और कई घरों को नुकसान पहुंचा है। एक चश्मदीद ने बताया बवंडर इतना शक्तिशाली था कि, एक ट्रैम्पोलिन को टोरंटो में कार के बीच से उड़ते हुए देखा गया।

कनाडा में आए तूफान के बाद कई पेड़ उखड़ गए, यातायात बाधित हो गया और घरों को नुकसान पहुंचा। पुलिस ने कहा कि दक्षिणी ओंटारियो में ब्रेंट काउंटी में उनके कैंपिंग ट्रेलर पर एक पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए, जबकि 70 वर्षीय एक महिला की आंधी के दौरान एक पेड़ की चपेट में आने से मौत हो गई।
कई जगहों पर 132 किलोमीटर की रफ्तार से तेज तूफान आया था. कई लोगों ने इस घटना को कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर पोस्ट की।












Click it and Unblock the Notifications