ट्रक से टकराई तेज रफ्तार ट्रेन, 13 डिब्बे हुए बेपटरी, VIDEO देख थम गईं लोगों की सांसें
लोगों को चौंकाने वाले वीडियो को द सन ने ट्विटर पर शेयर किया है। जिसके बाद से यह वीडियो काफी वायरल हो गया है। वीडियो देखने के बाद लोगों की धड़कनें बढ़ जाती हैं।
सोशल मीडिया पर कई ऐसी खबरें आती हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाती है। लेकिन कई ऐसी खबरें बिल्कुल आंखों देखी टाइप होती है। ऐसे खबरें का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो जाता है। एक ऐसे ही वीडियो सोशल प्लेटफॉर्म पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें तेज रफ्तार मालगाड़ी ने एक ट्रक को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रेन के 13 डिब्बे पटरी से उतर गए।

बेहद डरावना हादसा
लोगों को चौंकाने वाले वीडियो को द सन ने ट्विटर पर शेयर किया है। जिसके बाद से यह वीडियो काफी वायरल हो गया है। वीडियो देखने के बाद लोगों की धड़कनें बढ़ जाती हैं। लोगों को यकीन ही नहीं हो रहा है कि ऐसा हादसा हुआ है। यह हादसा बेहद ही डरावना था।

पटरी से उतरे 13 डिब्बे
बताया जा रहा है कि यह हादसा कॉलेजडेल, टेनेसी में हुआ है। जहां एक मालगाड़ी 134 फुट कंक्रीट ट्रस बीम ले जा रहे एक ट्रक से टकरा गई। टकराने के बाद ट्रेन के 13 डिब्बे पटरी से उतर गए। ट्रेन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। एक के ऊपर दूसरे डिब्बे चढ़ गए और पटरी से उतर गए।

मालगाड़ी की चपेट में आया ट्रक
हादसे के भयानक मंजर से लोगों के बीच हड़कंप मच गया। लोगों में काफी डर बैठ गया। ट्रेन के इस हादसे देख लोग सहम से गए। वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि ट्रेन की पटरी से सटे ट्रक खड़ा था। और ट्रेन के पास होने का इंतजार कर रहा था। इसी बीच ट्रक मालगाड़ी की चपेट में आ गया।

ट्रक हो गया चकनाचूर
ट्रक में कंक्रीट ट्रस बीम भरा था। ट्रेन की चपेट में आने से ट्रक चकनाचूर हो गया। हालांकि, गनीमत है कि किसी की जान की हानि नहीं हुई। बस मामूली चोटें आई हैं। सभी लोग सुरक्षित हैं।

पटरी से हटाया जा रहा डिब्बे को
हादसे के बाद संबंधित अधिकारियों को खबर दी गई। पटरी से ट्रेन के डिब्बे को हटाया जा रहा है। पटरी के लाइन को खाली कराया जा रहा है। जिससे अन्य ट्रेनों की लाइन क्लियर मिले।
यह भी पढ़ें- क्रॉसिंग पार करते वक्त रेलवे ट्रैक पर फंस गया ट्रक, तेज रफ्तार ट्रेन ने मारी टक्कर, देखें VIDEO












Click it and Unblock the Notifications