VIDEO: पटरी पर इमरजेंसी लैंडिंग करने वाले विमान से ट्रेन की टक्कर, खौफनाक था अंजाम

नई दिल्ली, 10 जनवरी: आपने ट्रेन से ट्रेन और अन्य गाड़ियों की टक्कर के वीडियो खूब देखे होंगे, लेकिन सोचिए कि अगर किसी तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में एक प्लेन आ जाए तो क्या होगा? इसी तरह की घटना अमेरिका के कैलिफोर्निया में हुई है, जहां एक छोटे विमान को ट्रेन ने टक्कर मार दी, जिससे उसके परखच्चे उड़ गए। (वीडियो-नीचे)

पायलट को सुरक्षित निकाला

पायलट को सुरक्षित निकाला

स्थानीय मीडिया के मुताबिक लॉस एंजिल्स में एक छोटा विमान नियमित उड़ान पर निकला, लेकिन वो टेकऑफ में विफल रहा। इसके बाद चौराहे पर ही उसकी लैंडिंग हुई, लेकिन खिसकते हुए वो ट्रेन की पटरियों पर आ गया। आनन-फानन में पुलिस की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से पायलट को बाहर निकाला। इसके कुछ ही देर बाद ट्रेन आ गई।

उड़ गए परखच्चे

उड़ गए परखच्चे

ट्रेन की रफ्तार काफी ज्यादा तेज थी। ऐसे में ड्राइवर ने ब्रेक नहीं मारी, वर्ना ट्रेन पलट सकती थी। वहीं जब दोनों की टक्कर हुई, तो ट्रेन को तो कुछ नहीं हुआ, लेकिन विमान के परखच्चे उड़ गए। उसके टुकड़ों की चपेट में आने से आसपास खड़े कुछ लोगों को चोटें आई हैं। हालांकि किसी की भी मौत घटना में नहीं हुई।

म्यूजिशियन ने बनाया वीडियो

म्यूजिशियन ने बनाया वीडियो

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आप देख सकते हैं कि वीडियो में एक घायल शख्स को पुलिसकर्मी बाहर निकालते हैं, जिसके चेहरे पर खून ही खून रहता है। उसके बाहर आते ही ट्रेन से विमान की टक्कर हो जाती है। वीडियो को फिल्माने वाले 21 वर्षीय म्यूजिशियन लुइस जिमेनेज के मुताबिक पायलट के शरीर पर चोट के निशान थे, लेकिन वो गंभीर नहीं था। हादसे के वक्त कुछ लोगों को विमान का टुकड़ा लगा, लेकिन कोई गंभीर रूप से घायल नहीं है।

पुलिस ने ट्वीट कर लिखी ये बात

पुलिस ने ट्वीट कर लिखी ये बात

वहीं लॉस एंजिल्स पुलिस ने वीडियो पोस्ट कर अपने अधिकारियों की सराहना की है। उनकी ओर से लिखा गया कि रेल की पटरियों पर आपातकालीन लैंडिंग करने वाले एक पायलट की जान बचाकर पुलिसकर्मियों ने वीरता और त्वरित कार्रवाई का प्रदर्शन किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+