Video-सेल्‍फी की वजह से पानी में गिरा शख्‍स

सिडनी। ऑस्‍ट्रेलिया की राजधानी सिडनी में एक अजीबो-गरीब वाकया पेश आया जब सेल्‍फी की वजह से दो पर्यटकों में झगड़ा हो गया। हद तो तब हो गई जब यह पर्यटक एक दूसरे को मारने-पीटने पर उतर आए। सिडनी हार्बर पर एक नाव में यह दोनों पर्यटक मौजूद थे। इनकी लड़ाई को देखकर जहां कुछ लोग हैरान रह गए तो वहीं कुछ लोग अपनी हंसी भी नहीं रोक पाए।

selfie-fight-australia

क्‍या था पूरा मसला

ऑस्‍ट्रेलियाई मीडिया की खबरों के मुताबिक सिडनी हार्बर पर एक ब्रिटिश पर्यटक जिसका नाम टेरी टफरसन है, अपनी सेल्‍फी स्टिक से कई फोटोग्राफ्स को ले रहा था। इसके साथ ही वह वहां मौजूद लोगों के साथ बातचीत भी करता जा रहा था।

इस बातचीत के आधार पर ही वह एक वीडियो भी बनाने में मशगूल था। जिस समय टेरी वीडियो बना रहा था उसी समय वहां मौजूद अमेरिकी और जापानी पर्यटक के बीच झगड़ा हो गया। दोनों के बीच लड़ाई मारपीट तक पहुंच गई थी। देखते ही देखते जापानी पर्यटक ने अमेरिकी पर्यटक को उठाकर पानी में फेंक दिया। इस पूरे वाकये को टेरी ने अपने कैमरे में कैद किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+