Imran Khan convoy की गाड़ी हादसे का शिकार, जानिए पाकिस्तान के पूर्व PM से जुड़ा बड़ा अपडेट

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार इस्लामाबाद जाते समय उनके काफिले की गाड़ी हादसे का शिकार हुई है। खुद इमरान खान ने ट्वीट कर बड़ा अपडेट शेयर किया है। जानिए

Imran Khan convoy

Imran Khan convoy की गाड़ी हादसे का शिकार हुई है। पाक मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, तोशखाना मामले की सुनवाई के सिलसिले में इस्लामाबाद जा रहे पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के काफिले का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इमरान खान ने ट्वीट कर लिखा, सरकार उन्हें जबरन अरेस्ट करना चाहती है।

सरकार की नीयत खराब, मुझे कानून पर पूरा यकीन

बकौल इमरान खान, 'अब यह स्पष्ट हो गया है कि मेरे सभी मामलों में जमानत मिलने के बावजूद, पीडीएम सरकार मुझे गिरफ्तार करना चाहती है।' पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान ने ट्वीट किया, सरकार के दुर्भावनापूर्ण इरादों को जानने के बावजूद, वे इस्लामाबाद और अदालत जा रहा हूं, क्योंकि मैं कानून के शासन में विश्वास करता हूं।

लाहौर में पुख्ता सुरक्षा गिरफ्तार करने के लिए

इमरान खान ने एक और ट्वीट में लिखा कि लाहौर की सड़कों पर पुख्ता सुरक्षाबलों को रखने का इरादा उनकी गिरफ्तारी थी। बकौल इमरान खान, 'अब यह भी स्पष्ट हो गया है कि लाहौर की पूरी घेराबन्दी यह सुनिश्चित करने के लिए नहीं थी कि मैं एक मामले में अदालत के सामने पेश हो सकूं, बल्कि इसका उद्देश्य मुझे जेल ले जाना था ताकि मैं अपनी पार्टी के चुनाव अभियान का नेतृत्व न कर सकूं।'

Imran Khan convoy

पंजाब पुलिस पर आरोप- घर पर हमला किया, बेगम अकेली हैं

इस्लामाबाद में हुए हादसे के बाद इमरान खान ने सिलसिलेवार कई ट्वीट किए। उन्होंने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए और लिखा, 'पंजाब पुलिस ने जमान पार्क में मेरे घर पर हमला किया। घर पर बुशरा बेगम अकेली हैं।'

Imran Khan London प्लान का जिक्र क्यों कर रहे

इमरान ने सवाल किया कि पुलिस किस कानून के तहत ऐसी कार्रवाई कर रही है? उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का नाम लिए बिना संकेत किया कि यह लंदन योजना का हिस्सा है।

Imran Khan convoy

नवाज शरीफ पर इमरान के गंभीर आरोप

पुलिस की कार्रवाई और नवाज शरीफ के भाई की सरकार पर भड़के इमरान खान ने आरोप लगाया कि लंदन में भगोड़े नवाज शरीफ को एक नियुक्ति पर सहमत होने के एवज में सत्ता में लाने की प्रतिबद्धता जताई गई है।

Recommended Video

    Imran Khan Arrest क्यों नहीं हो सके, पुलिस और सेना उनसे कैसे हारी ? | Toshakhana | वनइंडिया हिंदी

    पाकिस्तान में किसकी सरकार

    बता दें कि संसद में अप्लमत में आने के बाद पाकिस्तान में इमरान खान की सरकार गिर गई थी। इसके बाद नवाज शरीफ के भाई शाहबाज शरीफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने हैं।

    ये भी पढ़ें- रूकी इमरान खान की गिरफ्तारी, इस्लामाबाद हाईकोर्ट के बाद अब लाहौर कोर्ट से भी मिली राहत

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+