Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

देखते ही देखते चिड़िया को निगल गया शाकाहारी कछुआ, वैज्ञानिक बोले- दुनिया के लिए भयावह संकेत

इस वीडियो को देखने के बाद आपको भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा, जिसमें एक शाकाहारी कछुए ने चिड़िया का शिकार किया और फिर उसे निकल गया।

सेशल्स: धरती पर ऐसे बहुत सारे जानवर हैं, जो कभी किसी दूसरे जीव का शिकार नहीं करते और केवल प्राकृतिक हरियाली... फूल-पत्तियों के सहारे ही शांति से अपना जीवन जीते हैं। कछुआ भी ऐसे ही जीवों में शामिल है, जो शाकाहार पर जिंदा रहता है और किसी दूसरे जीव को परेशान नहीं करता। हालांकि, अब एक ऐसा हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर शायद आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। दरअसल कुछ वैज्ञानिकों ने जंगल में एक वीडियो रिकॉर्ड किया है, जिसमें एक शाकाहारी कछुआ एक छोटी चिड़िया का शिकार कर उसे खाते हुए नजर आ रहा है। (सभी फोटो: साभार यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज)

'प्रकृति के लिए ये संकेत अच्छा नहीं '

'प्रकृति के लिए ये संकेत अच्छा नहीं '

'करंट बायोलॉजी' मैगजीन में छपी रिसर्च के मुताबिक, चौंकाने वाला यह मामला पूर्वी अफ्रीका के देश सेशल्स में सामने आया है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि जंगल में बैठा एक विशाल कछुआ पहले धीरे-धीरे एक छोटे पक्षी की तरफ बढ़ता है और फिर अचानक उसपर हमला कर उसे निगल जाता है। वैज्ञानिकों ने इस वीडियो को देखने के बाद कहा, 'हम मान रहे थे कि ये कछुआ शाकाहारी है, लेकिन हमने पहली बार कछुए की किसी प्रजाति को शिकार करते हुए देखा है और प्रकृति के लिए ये संकेत अच्छा नहीं है।'

'कछुओं का ऐसा व्यवहार पहले कभी नहीं देखा

'कछुओं का ऐसा व्यवहार पहले कभी नहीं देखा

कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के जूलॉजी म्यूजियम में वैज्ञानिक जस्टिन गेरलच भी इस वीडियो को देखकर हैरान हैं। जस्टिन गेरलच ने कहा, 'यह पूरी तरह से हमारे लिए एक ऐसा मामला है, जिसकी कभी हमने कल्पना भी नहीं की थी। जंगली कछुओं का ऐसा व्यवहार पहले कभी नहीं देखा गया। इस कछुए ने एक शिकारी की तरह उस पक्षी का पीछा किया और आखिर में उसे मारकर खा गया। कछुए ने धीमी गति से अपने कदम उस पक्षी की तरफ बढ़ाए और उसे इस शिकार में सात मिनट का समय लगा। मेरे लिए ये काफी भयावह है।'

'कछुआ अजीबोगरीब तरीके से आगे बढ़ रहा था'

'कछुआ अजीबोगरीब तरीके से आगे बढ़ रहा था'

यह वीडियो हालांकि जुलाई 2020 का है और इसे फ्रीगेट द्वीप पर कैप्चर किया गया था, लेकिन रिसर्च के बाद वीडियो को अब जारी किया गया है। इस मामले पर रिसर्च करने वाली टीम में शामिल वैज्ञानिक और फ्रीगेट द्वीप पर कन्जर्वेशन मैनेजर अन्ना जोरा ने बताया, 'जब मैंने देखा कि ये कछुआ कुछ अजीबोगरीब तरीके से आगे बढ़ रहा है, तो मैं वहीं बैठ गई और ध्यान से उसे देखने लगी। लेकिन, जब मुझे एहसास हुआ कि ये कछुआ आखिर क्या करने वाला है, तो मैंने इसका वीडियो बनाना शुरू किया।'

'कछुए की चाल से उसके इरादे महसूस हो रहे थे'

'कछुए की चाल से उसके इरादे महसूस हो रहे थे'

वहीं, जस्टिन गेरलच ने सीएनएन से बात करते हुए बताया, 'उस विशाल कछुए ने जिस शिकारी तरीके से छोटे पक्षी की तरफ अपने कदम बढ़ाए, उसे देखकर मैं इतना तो कह सकता हूं कि इस कछुए ने पहले भी ऐसा किया है, क्योंकि वो एक अनुभवी तरीका था। कछुआ आगे बढ़ रहा था, लेकिन उसकी नजरें केवल पक्षी पर थीं, वो इधर-उधर कहीं नहीं देख रखा था, जिससे साफ था कि वो शिकार ही करना चाहता है। उसकी चाल से उसके इरादे महसूस हो रहे थे, इसके मतलब है कि वो पहले भी ऐसा कर चुका था।'

'यह वीडियो हमारे सामने पहला सबूत'

'यह वीडियो हमारे सामने पहला सबूत'

आपको बता दें कि आमतौर पर यह माना जाता है कि कछुए शाकाहारी होते हैं, लेकिन कभी-कभी उन्हें किसी मृत जीव के सड़े हुए मांस और कैल्शियम के लिए हड्डियों और घोंघे के गोले खाते हुए देखा गया है। जस्टिन गेरलच ने आगे बताया, 'शाकाहारी जीवों के लिए यह बहुत आम बात है कि वो प्रोटीन के तौर पर मरे हुए जीवों का छोटा सा टुकड़ा खा लेते हैं, लेकिन खाने के लिए जानबूझकर किसी दूसरे जीव को मारने का यह वीडियो हमारे सामने पहला सबूत है।'

11 फीसदी वनस्पति खा लेते हैं ये विशाल कछुए

11 फीसदी वनस्पति खा लेते हैं ये विशाल कछुए

हालांकि वैज्ञानिकों का मानना है कि उन्हें फिलहाल ऐसा नहीं लगता कि कछुए के इस व्यवहार की वजह से यहां रहने वाले पक्षियों की आबादी प्रभावित हुई है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, कछुए के व्यवहार में आए इस बदलाव की एक वजह यह भी हो सकती है कि सेशल्स के फ्रीगेट द्वीप पर पक्षियों के घोंसलों की बढ़ती संख्या और कछुओं की एक बड़ी आबादी का ऐसा कॉ़म्बिनेशन है, जो अपने आप में बिल्कुल अलग है। फ्रीगेट द्वीप पर लगभग 3000 विशाल कछुओं का घर है।

क्या है इस बदलाव की वजह?

क्या है इस बदलाव की वजह?

हालांकि वैज्ञानिकों का मानना है कि उन्हें फिलहाल ऐसा नहीं लगता कि कछुए के इस व्यवहार की वजह से यहां रहने वाले पक्षियों की आबादी प्रभावित हुई है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, कछुए के व्यवहार में आए इस बदलाव की एक वजह यह भी हो सकती है कि सेशल्स के फ्रीगेट द्वीप पर पक्षियों के घोंसलों की बढ़ती संख्या और कछुओं की एक बड़ी आबादी का ऐसा कॉ़म्बिनेशन है, जो अपने आप में बिल्कुल अलग है। फ्रीगेट द्वीप पर लगभग 3000 विशाल कछुओं का घर है।

'जब गोरिल्लों को मारते हुए देखे गए थे चिंपैंजी'

'जब गोरिल्लों को मारते हुए देखे गए थे चिंपैंजी'

आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है, जब जंगल में जानवरों की प्रजातियों के बीच उनके स्वभाव के विपरीत ऐसे हमले देखे गए हैं। साल 2019 में ऐसा मामला पहली बार उस वक्त सामने आया था, जब कुछ चिंपैंजी जंगल में गोरिल्लों को मारते हुए देखे गए थे। जस्टिन गेरलच ने इसपर कहा कि जानवरों के व्यवहार में इस तरह के बदलाव असामान्य नहीं हैं। कभी कभी ऐसे मामले सामने आते हैं, जो हमारी उम्मीदों के बिल्कुल विपरीत होते हैं।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें
'जानवरों के बारे में राय बनाने से बचना चाहिए'

'जानवरों के बारे में राय बनाने से बचना चाहिए'

जस्टिन गेरलच ने आगे कहा, 'हमें कोशिश करनी चाहिए और इस बारे में बहुत ज्यादा राय बनाने से बचना चाहिए कि जानवर क्या करने जा रहे हैं, या वे क्या कर रहे हैं। जंगल में जानवर जो कुछ कर रहे हैं, उसे देखने और रिकॉर्ड करने से आप वास्तव में ऐसी चीजें पा सकते हैं, जो कल्पना से परे हैं। वो चीजें, जो अगर आप सोचकर निकलें तो ना खोज पाएं, ये सब चांस की बात है।'

ये भी पढ़ें- VIDEO: रक्षाबंधन के दिन ही बहन ने खोया अपना भाई, जिस सांप को बंधवा रहा था राखी उसी ने डसा

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+