अमेरिका में बवंडर ने मचाई तबाही, अबतक 21 लोगों के मारे जाने की खबर
अमेरिका में बवंडबर ने जमकर तबाही मचाई है। अबतक इस बवंडर में 21 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं।

अमेरिका के साउथ और मिडवेस्ट में आए बवंडर की वजह से अब तक 21 लोगों की जान चली गई है। क्रॉफोर्ड काउंटी बोर्ड चेयर बिल बुर्के ने बताया कि तीन और लोगों की बवंडर की वजह से मौत हो गई है, जबकि 8 अन्य लोग घायल हुए हैं। आंधी की वजह से कई आर्कनसास में रास्ते बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं, इलिनोइस में आयोजित होने वाले कार्यक्रम स्थल की छत ढह गई। तकरीनब सात राज्यों में आए इस तूफान की वजह से दर्जनों घर क्षतिग्रस्त हुए हैं जबकि कई व्यापार प्रभावित हुए हैं, पेड़ उखड़ गए हैं। अभी तक जिन 21 लोगों की मौत हुई ङै उसमे से 7 लोग टेनेसी काउंटी के हैं, जबकि चार लोग वेन, अर्कनास के हैं, 3 सलिवम, इंडियाना के हैं।
इंडियाना के ग्रामीण इलाकों में बवंडर ने काफी तबाही मचाई है। यहां पर कई घर ध्वस्त हो गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार इस बवंडर में कई लोग लापता हुए हैं जिनकी तलाश की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि लिटिल रॉक में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि 24 लोग घायल हुए हैं। कुछ घायलों की हालत गंभीर है। अरकंसास में बिवे में भी तूफान ने काफी तबाही मचाई है। यहां पर दो लोगों की मौत हुई है जबकि कई लोग मलबे में दब गए हैं।
इलिनोइस के में में शुक्रवार को आए बवंडर की वजह से एक थियेटर की छत गिर गई, जिसमे एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 28 लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि शुरुआत आंकलन के अनुसार यह नुकसान बवंडर की वजह से हुआ है। शिकागो से 113 किलोमीटर दूर अपोलो थिएटर की छत भी गिर गई। वहीं अरकांसास में 90 हजार घरों की बिजली गुल हो गई। ओकलाहोमा में लोगों को घर खाली करने की अपील की गई है।












Click it and Unblock the Notifications