अमेरिका के 21 अधिकारी हो चुके हैं बहरे, जानिए क्या है वजह
हवाना: क्यूबा के हवाना में रह रहे अमेरिका दूतावास के लिए मुश्किल खड़ी हो गई है। क्यूबा में रह रहे अमेरिकी राजनयिकों पर हेल्थ अटैक हुआ है, जिसमें अभी तक 21 से ज्यादा बहरे हो चुके हैं। कई जानकार इस सोची समझी साजिश बता रहे हैं तो वहां कइयों कई राय अलग है। हवाना में हो रहे लगातार हमलों के बाद हो सकता है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने अधिकारियों को वापस बुला लें।

हवाना से मिल रही खबरों के मुताबिक अमेरिका के शीर्ष राजदूतों पर पिछले एक महीने से रेडियोधर्मी किरणों से हमला किया जा रहा है, जिसके कारण कई अधिकारियों से सेहत खराब हो गई है। तरंगों के हमले से कई अधिकारी बहरे हो चुके हैं। साथ ही कई अधिकारियों की ब्रेन ट्रॉमा भी बताया जा रहा है।
अधिकारियों पर हो रहे इन हमलों के बाद इस बाद के क्यास लगाए जा रहे हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हवाना में अमेरिकी दूतावास को बंद कर सकते हैं। कयूबा सरकार ने इस पूरे मामले से अपना पल्ला छाड़ लिया है।
सामने आ रही खबरे पर प्रतिक्रिया देते हुए क्यूबा के राष्ट्रपति राउल कैस्त्रो ने अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई को जांच की मजंदी दे दी। क्यूबा सरकार का साफ कहना है कि उनका इस मामले से कोई लेना-लेना नहीं है।
यह भी पढ़ें- हाइड्रोजन बम से डरा रहे उत्तर कोरिया के आसमान पर अमेरिका ने उड़ाए बमवर्षक












Click it and Unblock the Notifications