शीर्ष महिला क्रिकेटर के पास 14000 ड्रग्स की गोलियां बरामद
नई दिल्ली। बांग्लादेश महिला क्रिकेट की शीर्ष क्रिकेटर को पुलिस ने 14000 मेथांफेटामाइन टैबलेट के साथ गिरफ्तार किया है। यह नशीली दवा होती है, जिसे ड्रग्स के तौर पर नशे के लिए इस्तेमाल किया जाता है। महिला क्रिकेटर का नाम नजरी खान मुक्ता है जोकि ढाका प्रीमियर लीग में फर्स्ट ग्रेड खिलाड़ी के तौर पर खेलती हैं। जिस वक्त वह मैच खेलकर वापस लौट रही थी तभी चिटगांव में पुलिस ने टीम की बस को रोक कर उनकी तलाशी ली, इस दौरान उनके पास 14000 ड्रग्स की गोलियां बरामद की गई।

स्थानीय पुलिस चीफ प्रनब चौधरी ने बताया कि सर्च के दौरान हमने नजरी के पास 14000 याबा गोलियां बरामद की जोकि एक पैकेट में रखी हुई थी। चौधरी ने बताया कि उनके खिलाफ ड्रग तश्करी का मामला दर्ज किया जाएगा, जिसमे अधिकतम सजा उम्र कैद हो सकती है। जिस जगह पर पुलिस ने बस को रोका था वह कॉक्स बाजार था जोकि म्यांमार की सीमा के पास है। अधिकारियों का कहना है कि यहां से लाखों ड्रग्स की गोलियां बनाई जाती है जिसे बांग्लादेश भेजा जाता है।
अधिकारियों का कहना है कि पिछले वर्ष अगस्त माह से ड्रग्स की तस्करी काफी ज्यादा बढ़ गई है। म्यांमार में 700000 रोहिंग्या के पलायन के बाद लगातार बांग्लादेश में तस्करी बढ़ी है। अपराधियों का गैंग रोहिंग्या शरणार्थियों का इस्तेमाल कर रहे हैं और उनकी नाव में इसे भेज रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि पिछले महीने 90 लाख ड्रग्स की गोलियां बरामद की गई है। लगातार ड्रग्स की तस्करी बढ़ने के बाद ढाका तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कानून लाने की तैयारी कर रही है। तस्करी करने वालों को फांसी की सजा देने की तैयारी कर रही है। वर्ष 2017 में 4 करोड़ ड्रग्स की गोलियां बरामद की गई हैं, जोकि 2016 की तुलना में दोगुना है।
इसे भी पढ़ें- रेप पर विवादित बयान देकर फंसे मोदी के मंत्री ने दी सफाई












Click it and Unblock the Notifications