VIDEO: दर्शकों के बीच टोपी बुनता दिखा गोल्ड मेडल जीत चुका ये खिलाड़ी, पदक के लिए भी बुना कवर

टोक्यो, अगस्त 02: टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीत चुके ब्रिटिश एथलीट टॉम डेले इस दिनों एक नई वजह से सुर्खियों में हैं। आमतौर पर टॉम डेले कई तरह की टोपियाँ पहनते हैं। उनमें से कुछ को वह खुद बुनते हैं। 27 वर्षीय टॉम डेले ब्रिटेन के सबसे अधिक पहचाने जाने वाले एथलीटों में से एक है। वह एक एलजीबीटीक्यू आइकन और एक ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता हैं, लेकिन इसके इतर वे बुनाई में भी उस्ताद हैं।

सिंक्रोनाइज्ड 10 मीटर प्लेटफॉर्म डाइविंग में टॉम ने जीता गोल्ड

सिंक्रोनाइज्ड 10 मीटर प्लेटफॉर्म डाइविंग में टॉम ने जीता गोल्ड

पिछले हफ्ते टोक्यो ओलंपिक में सिंक्रोनाइज्ड 10 मीटर प्लेटफॉर्म डाइविंग में टॉम डेले ने मैटी ली के साथ मिलकर गोल्‍ड मेडल जीता था। इसके बाद वह महिलाओं की 3मीटर स्प्रिंगबोर्ड फाइनल में दर्शकों के बीच स्‍वेटर बुनते नजर आए। 27 साल के टॉम स्‍टैंड में अपनी ब्रिटेन टीम की जर्सी पहने बैठे थे। और इस दौरान उनके बुनाई कौशल ने तुरंत ब्रॉडकास्टरों का ध्यान खींचा। सोशल मीडिया पर उनके कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।

Recommended Video

    VIDEO: दर्शकों के बीच टोपी बुनता दिखा गोल्ड मेडल जीत चुका ये खिलाड़ी, पदक के लिए भी बुना कवर
    गोल्‍ड मेडल रखने के लिए भी एक कवर बुना

    गोल्‍ड मेडल रखने के लिए भी एक कवर बुना

    तीसरे राउंड की डाइव शुरू होने से पहले टीवी पर नजर आने के बाद फैंस ने उन्‍हें पहचान लिया, जबकि दिलचस्‍प बात यह है कि इस इवेंट में कोई भी ब्रिटिश डाइवर नहीं थीं। वायरल तस्वीरों और वीडियो में टॉम डेले दो बुनाई सुइयों और बैंगनी धागे से कुछ बुनते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को आधिकारिक ओलंपिक ट्विटर अकाउंट द्वारा साझा किया गया है। इसे एक दिन में 1.6 लाख से अधिक 'लाइक' मिले हैं। उन्होंने अपना गोल्‍ड मेडल रखने के लिए भी एक कवर बुना है।

    टॉम एक समलैंगिक हैं

    तीन बार के वर्ल्‍ड चैंपियन टॉम ने 2012 लंदन और 2016 रियो ओलंपिक में ब्रॉन्‍ज मेडल जीता था। टॉम एक समलैंगिक हैं। उन्होंने दिसंबर 2013 में यूट्यूब पर एक वीडियो जारी करके अपने रिश्ते की घोषणा की थी। टॉम ने अमेरिकन ऑस्‍कर विनर फिल्‍म स्‍क्रीनराइटर, डायरेक्‍टर और प्रॉड्यूसर डस्टिन लांस ब्‍लैक के साथ अक्‍टूबर 2015 में सगाई की थी और 2017 में शादी की थी। उनका 'madewithlovebytomdaley' इंस्टाग्राम अकाउंट उनकी रचनाओं को समर्पित है और इसके 4.2 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+