OMG! लड़की के चक्‍कर में लीक कर दिया ओबामा का शेड्यूल

वाशिंगटन। पिछले दिनों जब नरेंद्र मोदी अमेरिका की यात्रा पर गए थे तो उनके आसपास ब्‍लैक सूट में सीक्रेट सर्विस एजेंट हर पल उनकी सिक्‍योरिटी में मुस्‍तैद थे।

secret service agent leaked Obama's schedule

मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान उनके आसपास सुरक्षा चक्र बनाने वाली और ओबामा का सुरक्षा देने वाली सीक्रेट सविर्स के दिन इस समय खराब चल रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से विवादों में घिरी अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा की सुरक्षा में तैनात सीक्रेट सर्विस के लिए एक और बुरी खबर आ रही है।

जानकारी के मुताबिक वर्ष 2012 में अमेरिकी राष्‍ट्रपति चुनावों के दौरान एक सीक्रेट सर्विस एजेंट ने एक लड़की को इंप्रेस करने के चक्‍कर में ओबामा का पूरा शेड्यूल ही लीक कर दिया था।

इस बात की जानकारी ओबामा के प्रतिद्वंदी मिट रोमनी की एक पूर्व स्‍टाफर शॉन मैक्‍कॉय ने दी है जो रोमनी के चुनाव अभियान का हिस्‍सा थीं। यूं तो पिछले कई दिनों से सीक्रेट सर्विस को लेकर कई तरह की खबरें आ रही हैं लेकिन इस बार जो खबर आई है, वह वाकई हैरान करने वाली है।

सीक्रेट सर्विस एजेंट की ओर से ओबामा का शेड्यूल लीक करना सिक्‍योरिटी प्रोटोकॉल का उल्‍लंघन है।

रोमनी के चुनाव अभियानों में लगी हुई शॉन ने दो सूत्रों का हवाला देते हुए जानकारी दी है कि एक सीक्रेट सर्विस एजेंट ने रोमनी के कैंपेन के दौरान कैंपेन के एक स्‍टाफर को प्रभावित करने की कोशिश की।

इस वजह से उसने ओबामा के शेड्यूल के बारे में जानकारियां देनी शुरू कर दीं। जब अमेरिका एक अग्रणी समाचार पत्र की ओर से इस सीक्रेट सर्विस एजेंट से पूछताछ करने की कोशिश की गई तो इसने जवाब देने से साफ इंकार कर दिया।

जो जानकारी इस सीक्रेट सर्विस एजेंट की ओर से लीक की गई उसमें उन कई जगहों के बारे में जानकारियां थीं जिनके बारे में सिर्फ व्‍हाइट हाउस और सीक्रेट सर्विस को ही मालूम था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+