Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'अगर आपके पार्टनर के फोन में है दो-दो Calculator ऐप, तो समझ जाइए वो आपको धोखा दे रहा'

नई दिल्ली: क्या आपका पार्टनर आपको धोखा दे रहा है? अगर हां, तो आप एक खास ट्रिक से उसका पता लगा सकते हैं। हाल ही में एक टिकटॉक यूजर ने इसको लेकर एक वीडियो बनाया था, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। इस वीडियो में शख्स ने लोगों को अपने पार्टनर की जासूसी करने की ट्रिक भी बताई।

राज छिपाने वाला ऐप

राज छिपाने वाला ऐप

टिकटॉक यूजर @nuggetonair के मुताबिक बहुत से लोग पार्टनर के साथ रहते हुए दूसरा रिश्ता भी रखते हैं। वो अपने राज छिपाने के लिए फोन में कई ऐसे ऐप रखते हैं, जो आपकी आंखों के सामने तो रहेंगे, लेकिन आप उसको पकड़ नहीं पाएंगे। इसी को लेकर टिकटॉकर ने लोगों को चेतावनी दी है।

फोटो-वीडियो छिपा सकते हैं

फोटो-वीडियो छिपा सकते हैं

वैसे तो कैलकुलेटर नाम का ऐप सबके फोन में रहता है, लेकिन अब कैलकुलेटर नाम से एक नया ऐप भी आ गया है, जिसमें आप अपनी सीक्रेट फाइल्स, फोटो, वीडियो आदि छिपा सकते हैं। ये एकदम असली वाले कैलकुलेटर ऐप की तरह दिखेगा। इसमें आप पासवर्ड सेट कर सकते हैं, जिस वजह से उसे कोई दूसरा शख्स नहीं खोल पाएगा।

'सभी लोग पार्टनर का फोन चेक करें'

'सभी लोग पार्टनर का फोन चेक करें'

टिकटॉक यूजर ने कहा कि सभी लड़के-लड़की या शादीशुदा लोग अपने पार्टनर का फोन चेक करें। मेन्यू में जाते ही कैलकुलेटर टाइप करिए, अगर उस फोन में दो कैलकुलेटर ऐप है तो वो आपको धोखा दे रहा है। इस तरह के ऐप को 'कैलकुलेटर हाइड फोटो वीडियो' कहा जाता है।

लोगों ने कही ये बात

लोगों ने कही ये बात

टिकटॉक यूजर के इस वीडियो पर लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। एक शख्स ने लिखा कि अपने पार्टनर की इजाजत के बिना उसका फोन चेक करना सही नहीं है, जबकि दूसरे शख्स ने लिखा कि इस इंसान ने तो सबकी पोल खोल दी। एक जुगाड़ था अपने सीक्रेट रखने का, उसका भंडाफोड़ इसने कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+