अफगानिस्तान के काबुल में दो आत्मघाती हमलों में 24 की मौत, 90 घायल
काबुल। अफगानिस्तान के काबुल में एक के बाद एक करके दो आत्मघाती हमले किए गए हैं। अफगानिस्तान में पहला आत्मघाती हमला काबुल के मुरद खानी क्षेत्र में हुआ वहीं दूसरा आत्मघाती हमला रक्षा मंत्रालय के पास किया गया।

फाइल फोटो
अफगानिस्तान के मीडिया के मुताबिक शुरूआती रिपोर्ट में पता चला है कि 24 लोगों की मौत हो गई है जबकि 90 लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है इस आत्मघाती हमले में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।
अफगानिस्तान के स्थानीय मीडिया के मुताबिक काबुल में रक्षा मंत्रालय के पाास दो आतंकी आत्मघाती हमले किए गए हैं। आत्मघाती हमले में घायल लोगों को जल्द से जल्द इलाज मुहैया कराने के लिए मौके पर एंबुलेंस पहुंचने शुरू हो गर्इ हैं।
टोलो न्यूज के मुताबिक जैसे ही रक्षा मंत्रालय के पास हुए पहले आत्मघाती हमले में लोगों को मदद देने के लिए लोग जुटना शुरू हुए वैसे ही दूसरे आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications