'जो हाल हिटलर ने ज्‍यूइश का किया वही ट्रंप मुसलमानों का करेंगे'

कैलिफोर्निया की तीन मस्जिदों को भेजे गए धमकी भरे खत। मुसलमानों को बताया,'शैतान का बच्‍चा' और लिखा जो हाल एडोल्‍फ हिटलर ने ज्‍यूइश का किया था वही हाल डोनाल्‍ड ट्रंप मुसलमानों का करेंगे।

कैलिफोर्निया। अमेरिका के कैलिफोर्निया में तीन मस्जिदों को धमकी भरी चिट्ठियां भेजी गई हैं। इनमें लिखा गया है, 'जो हाल एडोल्‍फ हिटलर ने ज्‍यूइश का किया वही अब नए राष्‍ट्रपति मुसलमानों का करेंगे।' इस नई धमकी के साथ ही मुसलमानों को 'नीच और गंदा' भी कहा गया है।

threat-muslim-trump-california-letter.jpg

ई-मेल से आई धमकी

काउंसिल ऑफ इस्‍लामिक-अमेरिकी रिलेशंस (सीएआईआर) की ओर से इस बारे में जानकारी दी गई है।

काउंसिल की ओर से बताया गया कि पिछले हफ्ते नॉर्थ कैलिफोर्निया की सैन जोस और लॉन्‍ग बीच और साउथ कैलिफोर्निया की पोमोना स्थित मस्जिद को ये धमकी भरी चिट्ठियां ई-मेल से आई हैं।

ट्रंप की जमकर तारीफ

हाथ से लिखी इन चिट्ठियों में 'मुसलमानों को शैतान का बच्‍चा' कहा गया है। नए राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की जमकर तारीफ हुई है।

इसमें लिखा है कि ट्रंप मुसलमानों को अमेरिका से भगाकर इसे फिर से चमकदार बना देंगे। साथ ही ट्रंप अमेरिका से मुसलमानों की जनसंख्‍या को भी कम कर देंगे।

क्‍या लिखा है चिट्ठी में

चिट्ठी के मुताबिक, 'तुम मुसलमान गंदे और नीच लोग हो। तुम्‍हारी माएं वेश्‍या हैं और तुम्‍हारे पिता कुत्‍ते हैं। तुम बुरे लोग हो और शैतान की पूजा करते हो।'

इस चिट्ठी में आगे लिखा है, 'अब तुम्‍हारे खत्‍म होने के दिन आ गए हैं। तुम लोग अब अपने बैग पैक करो और यहां से निकल जाओ।आखिरी में 'अमेरिकंस फॉर ए बेटर वे', के साथ 'लॉन्‍ग लिव प्रेसीडेंट ट्रंप एंड गॉड ब्‍लेस यूएसए,' लिखा है।

काउंसिल ने की जांच की मांग

सीएआईआर ने इन चिट्ठियों की जांच की मांग की है और इस घटना को मुसलमानों में डर पैदा करने वाला घटना बताया है।

आपको बता दें कि राष्‍ट्रपति चुनाव अभियान के समय रिपब्किलन पार्टी ने मुसलमानों के अमेरिका में प्रवेश बंद करने की बात कही थी।

ट्रंप ने कहा था कि जब तक यह साफ न हो जाए कि ज्‍यादातर मुसलमान अमेरिका के खिलाफ हिंसा का समर्थन क्यों करते हैं तब तक उनके अमेरिका में आने पर रोक लगा देनी चाहिए।

मुसलमानों के खिलाफ कितने अपराध

एफबीआई के मुताबिक मुसलमानों के खिलाफ अपराध मे पिछले वर्ष 11 सितंबर 2001 के बाद से काफी इजाफा हुआ है। पिछले वर्ष करीब 257 घटनाएं ऐसी थी जिनमें मुसलमानों को निशाना बनाया गया था।

वर्ष 2014 की तुलना में इसमें 67 प्रतिशत का इजाफा हुआ था। वर्ष 2014-2015 में मुसलमानों के खिलाफ अपराध में 6.7 प्रतिशत का इजाफा हुआ था। वहीं एंटी-ब्‍लैक और एंटी-ज्‍यूइश घटनाओं में 7.6 और नौ प्रतिशत की दर से इजाफा हुआ था।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+