सिगरेट पीने वालों के लिए Good News, यहां पर छोड़ने वालों को मिल रहे 40 हजार रुपये
नई दिल्ली: एक ओर दुनिया में स्मोकिंग करने वालों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है, तो वहीं दूसरी ओर प्रदूषण का लेवल भी उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। इस वजह से स्मोकर्स को काफी ज्यादा खतरा है। इसको देखते हुए अब एक देश ने बड़ा कदम उठाया, जहां सिगरेट छोड़ने वालों को अच्छी-खासी रकम दी जाएगी। हालांकि इसके लिए कई शर्ते हैं।

आसपास के लोगों को भी नुकसान
दरअसल ब्रिटेन के चेशायर ईस्ट में स्मोकिंग रेट काफी ज्यादा बढ़ रहा है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो वहां पर लोगों की उम्र कम हो जाएगी, क्योंकि स्मोकर्स अपने आसपास मौजूद लोगों को भी धुएं से नुकसान पहुंचाते हैं। जिसको देखते हुए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है, जिसके तहत स्मोकिंग छोड़ने वाले लोगों को एक निश्चित फंड उपलब्ध करवाया जाएगा।

गर्भवती महिलाओं के लिए दोगुना पैसा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर शहर में कोई आम शख्स स्मोकिंग से तौबा करता है, तो उसे 200 पाउंड की राशि दी जाएगी। ये भारत के हिसाब से करीब 20,000 रुपये होगी। वहीं गर्भवती महिला अगर स्मोकिंग करती है, तो उसके साथ उसके बच्चे को भी खतरा रहता है। ऐसे में सरकार ने उनके लिए फंड को दोगुना कर दिया है। अगर वो पूरी तरह से स्मोकिंग छोड़ती हैं, तो उन्हें 40 हजार रुपये दिए जाएंगे।

ये हैं शर्तें
अब बात करते हैं इस फंड का पाने वाले नियम की, तो इसके लिए लोगों को कई खास टेस्ट से गुजरना होगा, ताकि ये पता चल सके की शख्स चेन स्मोकर है। इसके बाद आपको स्मोकिंग छोड़कर एक्सहेल्ड कार्बन मोनोऑक्साइड टेस्ट्स देना होगा, जो कोई इसमें पास होगा, उसे तय राशि उपलब्ध करवा दी जाएगी।

4 लाख स्मोकिंग पर होते हैं खर्च
ब्रिटिश अधिकारियों के मुताबिक 70 फीसदी लंग्स कैंसर के मरीज स्मोकिंग करने वाले होते हैं। इसके अलावा इससे कई अन्य तरह की बीमारियां भी होती हैं। वहीं अगर कोई शख्स एक दिन में 20 बार स्मोकिंग करता है, तो वो साल में 4.4 लाख रुपये इस पर खर्च करता है। इस वजह से उन्होंने ये स्कीम निकाली। अभी इस स्कीम के लिए 1 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इसके तहत जो पैसा लोगों को दिया जाएगा वो किस्तों में मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications