Video: सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को ढंक सकती है शादी की ये ड्रेस, हैरान कर देगी लंबाई

कभी सोचा है, दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को ढंकने के लिए कितना कपड़ा चाहिए होता है? तो इसके लिए बस शादी के एक जोड़े की जरूरत है।

Wedding Dress

कॉड्री। कभी सोचा है, दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को ढंकने के लिए कितना कपड़ा चाहिए होता है? तो इसके लिए बस शादी के एक जोड़े की जरूरत है। जी हां, दुनिया में शादी का एक ऐसा जोड़ा तैयार किया गया है जो पूरे माउंट एवेरेस्ट को लगभग ढंक सकता है। इस ड्रेस को दुनिया की सबसे लंबी वेडिंग ड्रेस का खिताब भी मिल गया है।

एवरेस्ट को लगभग ढंक सकती है ये ड्रेस

एवरेस्ट को लगभग ढंक सकती है ये ड्रेस

उत्तरी फ्रांस के कॉड्री शहर में ये वेडिंग ड्रेस बनाई गई है। सफेद रंग की इस खूबसूरत ड्रेस की ट्रेन (ड्रेस के पीछे लगा कपड़ा) 8,095.40 मीटर है यानी 26 हजार से ज्यादा फीट की लंबाई है। इतने कपड़े से एवरेस्ट को लगभग पूरा ढंका जा सकता है।

ड्रेस को बनाने में लगे दो महीने

ड्रेस को बनाने में लगे दो महीने

इस ड्रेस को डायनमिक प्रोजेक्ट्स नाम की कंपनी ने बनाया है। 15 लोगों ने दो महीने तक दिन-रात मेहनत करके इस ड्रेस को बनाया है। ये शहर अपने लेस के कपड़े के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है।

चैरिटी में दिए सारे पैसे

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इस ड्रेस को दुनिया की सबसे लंबी ड्रेस के खिताब से नवाजा है। खिताब के बाद इस ड्रेस की ट्रेन को काटकर नीलाम किया गया और उससे आए पैसे चैरिटी के लिए दिए गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+