रूस की 'बिग गन्स' सिर्फ सेकेंड्स में ढेर कर सकती हैं अमेरिका के एफ-15 को
मॉस्को। सीरिया में दिन पर दिन आईएसआईएस के खिलाफ रूस के हमलों में तेजी आती जा रही है। जब से इजिप्ट में आईएसआईए ने रूस के एक पैसेंजर जेट को अपना निशाना बनाया है तब से रूस ने हमले और तेज कर दिए हैं। आईएसआईएस के खिलाफ अब रूस ने अपनी 'बिग गन्स' को सीरिया में डेप्लॉय कर दिया है।
90,000 फीट तक का निशाना
रूस ने अपने सबसे एडवांस एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल सिस्टम ग्रोलर को डेप्लॉय किया है। ग्रोलर रूस का वह एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल सिस्टम है जो 90,000 फीट की ऊंचाई पर किसी भी एयरक्राफ्ट पर निशाना लगा सकता है। रूस की सेना की ओर से कुछ फोटोग्राफ्स जारी की गई हैं।
पढ़ें-इसलिए राष्ट्रपति पुतिन हैं ताकतवर न कि राष्ट्रपति ओबामा
इन फोटोग्राफ्स से साफ है कि अब सीरिया में रूस का एयर डिफेंस सिस्टम एस-400 डेप्लॉय हो चुका है। नाटो के पास भी यह मिसाइल सिस्टम है और इसे नाटो ने एसए-21 ग्रोलर नाम दिया है। यह एयर डिफेंस सिस्टम सीरियन कोस्ट पर डेप्लॉयड है।
ब्रिटेन और अमेरिका फेल
रूस का यह मिसाइल सिस्टम रॉयल एयरफोर्स के टॉरनेडा और अमेरिकी एयरफोर्स के एडवांस जेट एफ-15 और एफ-16 को पल भर में गिरा सकता है।
इस एडवांस मिसाइल सिस्टम की रेंज अधिकमत 250 मील है और यह 90,000 फीट यानी किसी पैंसेजर जेट की निर्धारित ऊंचाई से दोगुनी ऊंचाई तक निशाना लगा सकता है।
रूस ने सीरिया में भेजी एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइलें
रूस के रक्षा मंत्रालय ने 50 विदेशी जर्नलिस्ट्स को उस एयर बेस पर आमंत्रित किया था जहां से इस एयर डिफेंस सिस्टम को साफ-साफ देखा जा सकता था।
क्या है ग्रोलर
यह मिसाइल सिस्टम सीरिया के सारे इलाकों को तो कवर करता ही है साथ ही साथ सदर्न टर्की, साइप्रस और इर्स्टन मेडिटेरियन के हिस्से और इजरायल के भी कुछ हिस्सों को अपनी जद में ले लेता है।
मिसाइल सिस्टम तीन हिस्सों में बंटा हुआ है और इसमें एक सेंट्रल कंट्रोल प्वाइंट भी दिया गया है। एक रडार कॉम्प्लेक्स है जो 300 टारगेट्स तक की क्षमता रखता है। इसके अलावा यह एक बार में छह एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल लांचर्स को भी कंट्रोल करता है।
सीरिया पर रूस की मजबूत पकड़
इस मिसाइल सिस्टम को डेप्लॉय करके रूस ने टर्की और इजरायल को एक संदेश देने की कोशिश की है और साथ सीरिया के कोस्टल इलाकों पर अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है।













Click it and Unblock the Notifications