ट्रंप और किम की मुलाक़ात बेनतीजा ख़त्म
व्हाइट हाउस ने घोषणा की है कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन की वियतनाम में चल रही मुलाक़ात ख़त्म हो गई है.
व्हाइट हाउस की प्रवक्ता सारा सैंडर्स ने कहा, "अब तक दोनों के बीच किसी समझौते पर सहमति नहीं बन पाई है. हालांकि दोनों नेताओं के प्रतिनिधियों की मुलाक़ातें आगे भी होती रहेंगी."
उम्मीद जताई जा रही है कि मुलाक़ात के बाद दोनों नेता एक साझा बयान जारी करेंगे और परमाणु निरस्त्रीकरण के मुद्दे पर कुछ बताएंगे.
मुलाक़ात के बाद डोनल्ड ट्रंप ने कहा, "हम देखेंगे कि हमारे रिश्ते बेहतर रहें. विदेश मंत्री माइक पोम्पियो उनसे बात कर रहे हैं. लेकिन हमें नहीं लगा कि ये होगा कि आज ही इस संबंध में कोई समझौता बनाएं."
"उनका अपना नज़रिया है जो हमारे नज़रिए से अलग है."
किम जोंग-उन और डोनल्ड ट्रंप के बीच ये दूसरी मुलाक़ात है. दो दिवसीय ये मुलाक़ात वियतनाम की राजधानी हनोई में हो रही है.
- यह भी पढ़ें | ट्रंप-किम की दूसरी मुलाक़ात और चार चुनौतियां












Click it and Unblock the Notifications