बूंद-बूंद पानी से घड़ा भरता है, यहां रहस्यमयी गुफाएं बन गईं
नई दिल्ली। अभी तक लोग यही सुने होंगे कि बूंद-बूंद पानी से घड़ा भरता है लेकिन दुनिया में ऐसी बहुत सी अदभुत गुफाएं हैं जो पानी की एक-एक बूंद टपकने के बाद बनी हैं। ये गुफाएं ऐसी हैं कि यहां लोग जाने से भी डरते हैं। इन गुफाओं के विषय में अभी शोध किया जा रहा है। बताया जाता है कि ज्वालामुखी फटने और बूंदा-बांदी होने के कारण इन गुफाओं ने इतना विशाल रूप धारण किया है।
अदभुत गुफाओं की झलक:

बूंद बूंद
यह कोई जादू नहीं, सिर्फ पानी है. बारिश का पानी जब धीरे धीरे जमीन के नीचे घुसता है तो कुछ ऐसा ही नजारा होता है. कई सालों या कई दशकों तक एक एक बूंद जमते जमते पत्थर में तब्दील हो जाती है।

चीन की हैं ये रंग बिरंगी गुफाएं
जमीन के नीचे- इतनी बड़ी गुफाएं नदियों या नहरों का नतीजा भी हो सकती हैं। जर्मनी की इस गुफा के बारे में माना जाता था कि यहां यूनिकॉर्न के अवशेष मिलते हैं। बाद में पता चला कि ये गुफा में रहने वाले भालुओं की हड्डियां थीं।

गोताखोरों की पसंद
कई सुरंगें पानी से भरी हुई हैं। मेक्सिको में इस तरह की कई सुरंगें हैं. यह पानी इतना साफ है कि गोताखोर पूरी सुरंग का मजा ले सकते हैं। इस तरह की गुफाओं को सुरक्षित रखा गया है।

बर्फीली गुफा
रूस में इस तरह की गुफाएं हैं जो गर्मियों में भी जमी रहती हैं। गर्म हवा हल्की होती है और तेजी से ऊपर चली जाती है, इसीलिए इनमें तापमान कम ही रहता है।

खतरनाक
पानी में चूने के पत्थर के तत्व मौजूद होते हैं। पानी के साथ ये भी जमता रहता है और ऐसा सफेद रूप ले लेता है। जब पानी भाप बन कर ऊपर उठता है, तो सुरंग की छत पर भी नए पत्थर बनने लगते हैं।

पर्यटकों की पसंद
इस तरह की गुफाएं पर्यटकों को अपनी ओर खूब खींचती हैं। पानी और धातुओं के मिश्रण से बने ये नुकीले पत्थर जमीन से ऊपर की ओर उठते हैं और पूरी गुफा में भर जाते हैं। अमेरिका के न्यू मेक्सिको में इस तरह की कई गुफाएं हैं।

नीला पानी
समंदर की बड़ी बड़ी लहरें जब चट्टानों से लगातार टकराती हैं, तो उनमें सुराख कर देती हैं, जो धीरे धीरे इतने बड़े हो जाते हैं कि गुफाओं की शक्ल ले लेते हैं। इटली की एक गुफा का नजारा।

खंडहर
ये गुफाएं पानी की वजह से नहीं, हवा के कारण बनी हैं। ईरान की ये गुफाएं इतनी बड़ी हैं कि लोग इनमें घर बसा सकते हैं।

तपती गुफाएं
ज्वालामुखी के कारण भी गुफाएं बनती हैं। बाहर से तो लावा जम जाता है और पत्थर की शक्ल ले लेता है लेकिन अंदर यह गर्म और तरल होता है। ऐसे में जब यह पानी के संपर्क में आता है तो लाल रंग का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है।

रहस्यमयी गुफा
लावा से बनी गुफाएं अंदर से किसी नली जैसी दिखती हैं। इस तरह की कई गुफाएं हवाई के द्वीपों पर मौजूद हैं और मंगल ग्रह पर भी।

मुंबई की अजंता गुफा
मुंबई की अजंता गुफा प्रचाीन गुफाओं में से एक हैं। यहां हर साल हजारों विदेशी सैलानी घूमने के लिए आते हैं।

मुंबई की कंधारी गुफा
मुंबई की कंधारी गुफा भी प्रचाीन गुफाओं में से एक है।

चीन की प्राचीन गुफा
चीन की प्रचीन गुफा।

गुफाओं की भूलभुलैया
चीन की इस गुफा को गुफाओं की भूलभुलैया के नाम से भी जाना जाता है।

रहस्यमयी गुफा
चीन की इस गुफा को सबसे रहस्यमयी गुफा कहा जाता है। बताया जाता है कि खनिज संपदा से यह गुफा परिपूर्ण है।

पानी की गुफा
चीन की इस गुफा में इतना पानी भरा हुआ है कि अंदर जा पाना काफी मुश्किल होता है। आम आदमियों के लिए इस गुफा को बंद कर दिया गया है।

लावा-गुफा
लावा से बनी गुफाएं अंदर से किसी नली जैसी दिखती हैं।

पानी की गुफा
ये गुफाएं पानी की वजह से नहीं, हवा के कारण बनी हैं।

गुफाओं में हवा से सुराख होता है
कुछ गुफाएं ऐसी होती हैं जो हवा के तेज बहने के कारण बनती हैं। उनमें से एक है यह गुफा।

अफ्रीका की सबसे खूबसूरत गुफा
अफ्रीका की इस खूबसूरत गुफा को पूरी दुनिया से लोग देखने के लिए आते हैं।

एडवंचर्स की पहली पसंद
इस तरह की गुफाएं पर्यटकों को अपनी ओर खूब खींचती हैं। पानी और धातुओं के मिश्रण से बने ये नुकीले पत्थर जमीन से ऊपर की ओर उठते हैं और पूरी गुफा में भर जाते हैं।

हिम गुफा
चीन की इस गुफा में सदैव बर्फ जमी रहती है। बताया जाता है कि गर्मी के दिनों में भी यहां बर्फ जमी रहती है।












Click it and Unblock the Notifications