यूके के कॉर्नवाल के तट पर देखा गया दुनिया की सबसे महंगी मछलियों का झुंड, कीमत उड़ा देगी होश
दुनिया की सबसे महंगी मछली का एक झुंड कॉर्नवाल के तट पर पानी में उछल-कूद करते देखा गया। दरअसल अटलांटिक ब्लूफिन टूना मछली को दूनिया की सबसे महंगी मछली के रूप जाना जाता है।
लंदन, 25 अक्टूबर। क्या आप दुनिया की सबसे महंगी मछली के बारे में जानते हैं। यदि नहीं तो आज हम आपको उस मछली से रूबरू कराने जा रहे हैं। इस मछली की कीमत आपके होश उड़ा देगी। हालांकि यह मछली इतनी महंगी क्यों है इसका कारण भी बेहद दिलचस्प है। इस मछली को यूके के एक तट पर देख गया है। मछली को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

कॉर्नवाल के तट पर देखी गई दुनिया की सबसे महंगी मछली
दुनिया की सबसे महंगी मछली का एक झुंड कॉर्नवाल के तट पर पानी में उछल-कूद करते देखा गया। दरअसल अटलांटिक ब्लूफिन टूना मछली को दूनिया की सबसे महंगी मछली के रूप जाना जाता है। बाजार में इसकी कीमत हजारों में नहीं बल्कि लाखों पाउंड में जाती है, लेकिन इस मछली को पकड़ना और यूके के बाजारों में बेचना कतई आसान काम नहीं हैं। इसका कारण ये है कि इस मछली को पकड़ना और इसका व्यापार करना ब्रिटेन में पूरी तरह से गैरकानूनी है। दरअसल इस मछली को संरक्षित प्रजाति की श्रेणी में रखा गया है और यही वजह है कि इस मछली की बाजारों में ऊंची कीमत भी लगाई जाती है।

मछलियों को देखने के लिए उमड़ा हुजूम
अगर संयोगवश यह मछली पकड़ी भी जाती है तो उसे तुरंत पानी में छोड़ा जाता है। 37 वर्षीय पीटर नैसन, सेंट इवे के नेशनल कोस्टवॉच इंस्टीट्यूशन में स्वेच्छा के काम कर रहे थे तभी उन्होंने 23 अक्टूबर को एक के बाद एक टूना मछली को डाइविंग करते देखा। इसके बाद वहां इस बेशकीमती मछलियों को देखने वालों की भीड़ लग गई।

250 किलो तक हो सकता है इस मछली का वजन
कॉर्नवाल लाइव के अनुसार, यह पहली बार नहीं है जब ब्लूफिन टूना कोर्निश के पानी में देखा गया है। इस साल अगस्त में भी ब्लूफिन टूना को पोर्थकर्नो के पास देखा गया था। टूना की यह प्रजाति दुनिया कि सबसे बड़ी प्रजाति है। टारपीडो के आकार की ये मछलियां काफी तेज गति से तैरती हैं और समुद्र में काफी लंबी दूरी तय करती हैं। यह मछली ज्यादा से ज्यादा 3 मीटर के आकार की हो सकती है और इसका वजन 250 किलो तक हो सकता है।
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications