वेंडिंग मशीन जो रुपये खाती है, कार उगलती है

अब आप जैसे चिप्स खरीदते हैं, वैसे कार भी ख़रीद सकते हैं.

car vending machine
Reuters
car vending machine

आपने चॉकलेट ख़रीदने के लिए वेंडिंग मशीन में 50 रुपये डाले और नोट फंस जाए तो सांस भी अटक जाती है. दुआ कीजिए कि सिंगापुर की वह विशालकाय वेंडिंग मशीन आपके साथ ऐसा न करे.

आपने वेंडिंग मशीनों से चिप्स, स्नैक्स और चॉकलेट ख़रीदे होंगे. लेकिन अब इसी तरीक़े से कार भी ख़रीदी जा सकती है.

यह 148 फ़ुट का लग्ज़री कार डिस्पेंसर है. समझ लीजिए कि 15 मंज़िलों की शीशे की वेंडिंग मशीन है, जहां लेम्बोर्गिनी से लेकर फ़ेरारी तक 60 शानदार स्पोर्ट्स कारें रखी गई हैं.

ग्राहक एक ऐप्लीकेशन के ज़रिये मनपसंद की कार चुनते हैं. दो मिनट में कार नीचे आ जाती है.

पढ़ें: नन्हे जीवों की अजब ग़ज़ब दुनिया

लेकिन यह बेशक़ीमती चीज़ें बेचने वाली इकलौती वेंडिग मशीन नहीं है. इस वाली से 24 कैरेट की सोने की ईंटे निकलती हैं.

और बेवर्ली हिल्स की यह मशीन आपको 'इम्पीरियल बेलुगा कैवियार' (मछली के अंडों से बनी डिश) 500 डॉलर यानी करीब 32 हज़ार रुपये में बेचती है.

और ये लंदन की शैंपेन बेचने वाली वेडिंग मशीन है. 18 पाउंड यानी क़रीब 1500 रुपये मशीन को भेंट चढ़ाइए और 200 एमएल की बोतल ले जाइए.

और ये सबसे कीमती चीज़ें बेचने वाली मयामी की सेमी-ऑटोमेटेड वेंडिंग मशीन है. यहां 24 कैरेट सोने की हथकड़ियों से लेकर क़रीब एक करोड़ की बेंटले कारें और क़रीब 7.7 करोड़ के पेंटहाउस तक ख़रीदे जा सकते हैं.

Luxury vending machine
Getty Images
Luxury vending machine

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+