इंटरनेट पर टाइम वेस्ट करने वालों के लिए खुशखबरी,टाइम वेस्टिंग पर मिलेगी डिग्री
नयी दिल्ली। अगर आप दिन-रात इंटरनेट पर बिजी रहते है तो अब आपके लिए खुशखबरी है। अगर आप अपने जीवन का बहुमुल्य वक्त इंटरनेट पर खपाते है तो ये खबर आपके लिए है। घंटों तक इंटरनेट पर टाइम वेस्ट करना अब आपको फायदा पहुंचा सकता है। जी हां अमेरिकन यूनिवर्सिटी ने 'वेस्टिंग टाइम ऑन नेट' की नाम से एक नया डिग्री कोर्स शुरू किया है।

अमेरिका में स्थित मशहूर पेन्सिलवेनिया यूनिवर्सिटी ने इंटरनेट पर टाइम बर्बाद करने वालों के लिए ये कोर्स शुरु किया है। यूनिवर्सिटी के अंग्रेजी विभाग ने अगले सेमेस्टर से 'वेस्टिंग टाइम ऑन नेट' के नाम से एक नया कोर्स शुरु किया है।
यह कोर्स मुख्य तौर पर क्रिएटिव राइटिंग और इंग्लिश भाषा के जानकार स्टूडेंट्स के लिए बनाया गया है। इस कोर्स के तहत सभी स्टूडेंट्स को अपना लैपटॉप लाना होगा जिस पर उन्हें लगातार तीन घंटे तक स्क्रीन पर टकटकी लगाए रखना होगा। हो सकता है आपको ये सब सुनने में आसान लग रहा हो, लेकिन यहां भी ग्रेडिंग सिस्टम होगी। इस कोर्स का नाम भले ही वेस्टिंग कोर्स है पर इसमें से सभी छात्रों को कुछ प्रोडक्टिव निकालना होगा।












Click it and Unblock the Notifications