डोनाल्ड ट्रंप पर फायरिंग की पहले ही हो चुकी थी भविष्यवाणी? 'द सिम्पसंस' ने किया था ये दावा
Donald Trump Attack: अमेरिका का पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुई फायरिंग से पूरी दुनिया में सनसनी फैल गई है। पेंसिल्वेनिया के बटलर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने ते दौरान ट्रंप पर एक 20 साल के सिरफिरे ने फायरिंग कर दी। गोली ट्रम्प के कान पर लगी, हालांकि वो खतरे से बाहर है। वहीं शूटर को मार दिया गया है।
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर हुई फायरिंग की घटना से पूरी दुनिया जाग उठी है। कम्युनिकेशन डायरेक्टर स्टीवन चेउंग के अनुसार ट्रंप ठीक हैं और उनकी जांच की जा रही है। दूसरी तरफ दुनियाभर के नेताओं ने इस तरह की हिंसा की निंदा की है और इस पर हैरानी व्यक्त किया है। हालांकि इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

सोशल मीडिया पर यूजर्स का दावा
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर लोगों के एक वर्ग ने इस घटना को अमेरिका के ऑल टाइम हिट शो 'द सिम्पसंस' का हवाला देकर माहौल को हल्का करने की कोशिश की है। मालूम हो कि 'द सिम्पसंस' एक कॉर्टून शो है, जो अपने विचित्र भविष्यवाणियों के लिए पॉपुलर है।
'द सिम्पसंस' ने की थी भविष्यवाणी
सोशल मीडिया पर एक्स पोस्ट की सीरीज उस वक्त शुरू हुई, जब एक यूजर ने दावा किया कि डोनाल्ड ट्रम्प पर शूटिंग की घटना की भविष्यवाणी 'द सिम्पसंस' ने की थी। एपिसोड के स्क्रीनशॉट का साझा करते हुए एक यूजर ने लिखा, "सिम्पसंस को इस कुछ सफाई देने की जरूरत है।"
कुछ लोग यह जानकर हैरान रह गए कि द सिम्पसंस ने "असल में डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या के प्रयास की भविष्यवाणी की थी।"
भविष्य बताने वाला कार्टून
बता दें कि अमेरिका का पॉपुलर टीवी शो द सिन्पसन्स को लोग भविष्य बताने वाला कार्टून भी कहते हैं। ऐसा दावा किया जाता है कि शो में दिखाई गए चीजें, कुछ वक्त के बाद सच हो जाती है। दावा किया जाता है कि ट्रंप के राष्ट्रपति बनने की भी भविष्यवाणी इस शो में की गई थी। इसके अलावा डोनाल्ड ट्रम्प की गिरफ्तारी का भी दावा किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications