वर्ष 2016 के साहित्‍य के नोबेल के विजेता बने बॉब डिलन

स्‍टॉकहोम। वर्ष 2016 के साहित्‍य के नोबेल पुरस्‍कार का ऐलान भी हो गया है। इस वर्ष साहित्‍य का नोबेल पुरस्‍कार अमेरिकी फोक सिंगर बॉब डेलन को दिया गया है।

nobel-prize-literature-2016

अब तक भौतिकी, रसायन, अर्थशास्‍त्र, शांति और चिकित्‍सा के नोबेल पुरस्‍कार का ऐलान हो चुका है। बॉब डेलन को इस वर्ष का नोबेल उनके नए नए काव्‍य अभिव्‍यक्तियों के लिए दिया गया है।

नोबेल एकेडमी की मानें तो बॉब ने अमेरिका में प्रचलित गायन परंपरा में एक नए युग का शुरुआत की है।

बॉब डिलन का जन्‍म 21 मई 1941 को अमेरिका के मिनेसोटा में हुआ था। वर्ष 1959 में उन्‍होंंने अपना करियर शुरू किया था। मिनेसोटा के कॉफी हाउस में उस समय उन्‍होंने गाना गाना शुरू किया।

वर्ष 1965 में उनका छह मिनट का सिंगल रिलीज हुआ। 'लाइक ए रोलिंग स्‍टोन' नाम के इस सिंगल के आने के बाद उनका करियर एक नई ऊंचाई पर पहुंच गया था।

साधारणतया साहित्‍य के नोबेल का ऐलान भी उसी हफ्ते हो जाता है जिस हफ्ते विज्ञान के लिए नोबेल पुरस्‍कार दिए जाते हैं। लेकिन इस वर्ष इसमें देर हो गई और सूत्रों की मानें तो इसकी वजह ज्‍यूरी के बीच मतभेदों का होना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+