Thailand shooting: हत्यारे के चंगुल से बच निकली, 'कंबल' ने बचाई मासूम की जान
डेकेयर सेंटर पर गोलीबारी हो रही थी उस वक्त एक 3 साल की छोटी सी बच्ची कंबल ओढ़कर सो रही थी। वह डेकेयर सेंटर के गोलीकांड से बाल-बाल बच गई थी।
थाईलैंड के डेकेयर सेंटर ( Thailand daycare centre shooting ) पर हुई गोलीबारी ने दुनिया को हिला कर रख दिया। बेरहम हत्यारे ने 36 लोगों को गोलियों से भून दिया था। उसने 36 में से 24 मासूम बच्चों की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी। जब डेकेयर सेंटर पर गोलीबारी हो रही थी, उस वक्त एक 3 साल की छोटी सी बच्ची कंबल ओढ़कर सो रही थी। वह डेकेयर सेंटर के गोलीकांड में बाल-बाल बच गई ।

कंबल ने बचा ली बच्ची की जान
स्काई न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जब डेकेयर सेंटर पर नरसंहार के दौरान 3 साल की लड़की पवनुच सुपोलवॉन्ग (Paweenuch Supolwong) हत्यारे की नजरों से बच गई। जानकारी के मुताबिक जब हत्यारे ने अंधाधुंध गोलियां बरसा रहा था उस वक्त पवनुच कंबल ओढ़कर सो रही थी। हत्यारे के सामने चारों तरफ लाशे बिछी हुई थी। उसे लगा की सभी लोगों को उसने मार दिया है। कहते हैं न, मारने वाला से बचाने वाला बलवान होता है। बच्ची को इस दौरान एक खरोंच तक नहीं आई।

हत्यारे ने समझा लड़की को मार दिया
बच्ची की मां ने बताया कि उसकी बेटी पवनुच सुपोलवोंग इसलिए बच गई क्योंकि हमलावर को लगा कि उसने उसे पहले ही मार दिया है। हालांकि वह चुपचाप दिन दुनिया से बेखबर होकर सो रही थी। शायद इसलिए वह बच गई।

36 लोगों की हत्या
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 36 लोगों की हत्या करने के बाद आरोपी शख्स पन्या कामराप (Panya Kamrap) ने अपने बच्चे और पत्नी को भी गोली मार दी और उसके बाद खुद को गोली मार ली। आरोपी खुद एक पूर्व पुलिस अधिकारी था।

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
थाईलैंड में लाइसेंसधारी बंदूकों की संख्या अन्य देशों की तुलना में अधिक है। हालांकि आधिकारिक आंकड़ों में बड़ी संख्या में अवैध हथियार शामिल नहीं हैं। इससे पहले ऐसी ही सामूहिक गोलीबारी साल 2020 में हुई थी, जिसमें प्रॉपर्टी डीलिंग से नाराज एक सैनिक ने 29 लोगों को गोलियों की भूनकर हत्या कर दी थी।
(Photo Credit :Twitter)
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications