इस मशहूर बीच पर भरी दोपहर सबके सामने शारीरिक संबंध बनाने लगा कपल, पुलिस पहुंची और...

नई दिल्‍ली। समंदर किनारे रोमांस करना हर कपल का सपना होता है। अक्‍सर तस्‍वीरें भी आती रहती है जिसमें बीच पर कपल रोमांटिक अंदाज में दिखाई देते हैं। लेकिन अजीब उस वक्‍त हो जाता है जब कपल पब्‍लिक प्‍लेस पर रोमांस की सारी हदें पार कर दे। ऐसा हुआ है वो भी थाईलैंड के मशहूर और खूबसूरत बीच पर। जी हां बैंकॉक के पटाया बीच पर खुलेआम सेक्‍स करते हुए पुलिस ने एक कपल को गिरफ्तार किया है। bangkokpost.com की रिपोर्ट के मुताबिक, टूरिस्ट पुलिस ने 26 साल के रोमन ग्रिगोरेन्को और 19 साल की उनकी पार्टनर डरिया विनोग्रादोवा को शनिवार को गिरफ्तार किया। दोनों रूस के रहने वाले हैं और थाईलैंड में छुट्टियां मना रहे थे।

भरी दोपहर सबके सामने बीच पर शारीरिक संबंध बनाने लगा कपल

भरी दोपहर सबके सामने बीच पर शारीरिक संबंध बनाने लगा कपल

पुलिस का कहना है कि शनिवार को दिन के करीब 3.30 बजे कपल बीच पर सेक्स कर रहे थे। पुलिस कपल को गिरफ्तार करके पटाया पुलिस स्टेशन ले गई। कपल पर जुर्माना लगाया गया। पुलिस ने कपल पर पॉर्नोग्राफिक एक्ट के उल्लंघन का आरोप भी लगाया। कपल को जुर्माने के तौर पर करीब 12 हजार रुपये देने पड़े। पुलिस ने ये भी कहा कि टूरिस्ट कपल नशे में थे। उन्होंने बीच पर तब सेक्स करना शुरू कर दिया जब उन्हें आसपास में कोई अन्य व्यक्ति दिखाई नहीं दिया।

साल 2017 में भी हुआ था ऐसा, पटाया बीच पर समुंद्र में सेक्‍स कर रहा था कपल

साल 2017 में भी हुआ था ऐसा, पटाया बीच पर समुंद्र में सेक्‍स कर रहा था कपल

साल 2017 में पटाया बीच पर दो ब्रिटिश टूरिस्ट को समुद्र में कथित तौर पर सेक्स करते हुए पकड़ा गया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सुबह 2:30 बजे इस कपल को बीच पर देखा गया था। उसके बाद यह ब्रिटिश कपल सीने तक पानी में डूबा हुआ सेक्स कर रहा था। स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को इस संबंध में सूचित किए जाने के बाद इन्हें पानी से बाहर निकलने के लिए मजबूर किया गया। ऐसा भी आरोप लगाया जा रहा है कि समुद्र से निकलने के बाद पुलिस ने बिना कपड़ों के ही कपल को बीच पर ले गए और लोग इस दौरान इनकी रिकॉर्डिंग करते रहे। इस कपल को इसके बाद पटाया सिटी पुलिस स्टेशन ले जाया गया जहां इन पर सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता फैलाने के आरोप में मामला दर्ज कर इन पर लगभग 2000 रुपये का जुर्माना लगाया गया था।

पटाया में रात-भर चकाचौंध रहती है, कभी नहीं सोता है ये शहर

पटाया में रात-भर चकाचौंध रहती है, कभी नहीं सोता है ये शहर

नीले समंदर की उठती लहरों के बीच हरियाली के मदमस्त नजारों की सौगात देता है पटाया। यहां खूबसूरत समुद्र तट हैं, प्राकृतिक नजारे हैं, जो अपनी ओर आकर्षित करते हैं। यह बैंकॉक से करीब 165 किलोमीटर दूर है। बैंकॉक से पटाया तक पहुंचने में करीब आधा दिन लग जाता है। कहते हैं कि पटाया कभी न सोने वाला एक शहर है, यहां रातभर चकाचौंध रहती है, गाड़ियां का रातभर सड़कों पर दौड़ना, रातभर होटलों के रिसेप्शन काउंटर का खुला रहना, डिस्को पार्टी और समुद्र तट पर बसे होने के लिए पटाया को जाना जाता है। यह जगह घूमने-फिरने लायक सबसे बेहतर जगह है, जो सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+