iPhone 14 लेने के लिए अपना पुराना आईफोन बेच रही यह लड़की, दिया ऐसा ऑफर कि लोग लाखों देने के लिए तैयार!
बैंकॉक, 25 सितंबर: पूरी दुनिया में iPhone (आईफोन) की दीवाने हैं। लोग जैसे ही आईफोन की नई सीरीज आती है, बस उसे खरीदने के लिए बेताब नजर आते हैं। हाल ही में Apple ने iPhone 14 सीरीज लॉन्च की है, जिसके बाद लोग धड़ल्ले से नए फोन को खरीद रहे हैं। इस बीच कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो अपना पुराना आईफोन बेचना चाह रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक लड़की का फेसबुक पोस्ट वायरल हो गया है, जो थाईलैंड की मॉडल है और अपना iPhone 12 Pro Max बेचना चाह रही है। मॉडल ने फोन की कुछ तस्वीरें भी अपने पोस्ट में साझा की है। साथ ही खरीदने वालों को एक ऑफर भी दिया है, जिसके बाद अब इस मोबाइल को खरीदने के लिए लोगों की लाइन लग गई।

iPhone 14 लेना चाहती है थाईलैंड की मॉडल
दरअसल, अब हर एप्पल मोबाइल का लवर iPhone 14 लेना चाहता है। हाल ही में एक खबर सामने आई है था कि केरल का यह युवक आईफोन खरीदने के लिए दुबई का वीजा लेकर फ्लाइट से आईफोन 14 लेने पहुंच गया। इसके लिए उसने 40 हजार एक्स्ट्रा खर्च किए। वहीं अब थाईलैंड की मॉडल की फेसबुक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, जिसमें उसने अपने पुराने फोन को बेचने और नए फोन को खरीदने की इच्छा जाहिर की है।

खरीदने वाले को दिया ये ऑफर
मॉडल ने अपने पोस्ट में लिखा कि वह अपना iPhone 12 Pro Max फोन बेचना चाहती हैं। इसके साथ उन्होंने आगे बताया कि जो भी इस फोन को खरीदेगा उसे मोबाइल में मौजूद उनकी तस्वीरों और वीडियो क्लिप्स का कलेक्शन भी मिलेगा। बस फिर क्या था ऑफर जानने के बाद लोगों की लाइन लग गई। कई ग्राहक पुराने आईफोन को खरीदने के लिए लाखों देने के लिए तैयार हो गए।

26 वर्षीय मॉडल कनोक्यदा को पोस्ट वायरल
अब यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 26 वर्षीय मॉडल कनोक्यदा 'का-नान' जीतमपोन ने हाल ही में अपने पुराने iPhone की तस्वीरें शेयर की। उन्होंने दो फोटो पोस्ट की, जिसमें एक में उनका बिकिनी पहने वॉल पेपर लगा था और दूसरी फोटो में वो अपने फोन की गैलरी दिखा रही हैं। अपने पोस्ट में उन्होंने बताया कि वह पुराना फोन बेचकर iPhone 14 Pro Max 128GB खरीदना चाहती हैं।

8 लाख 60 हजार रुपए तक देने को तैयार
अब जब बात फोन बेचने की आ ही गई है तो एक यूजर ने उनके मोबाइल को 8 लाख 60 हजार रुपए तक खरीदने की इच्छा जताई। हालांकि कुछ लोगों मजे लेने से पीछे भी नहीं हटे। एक यूजर ने मॉडल से पूछा कि क्या वो सच में ऑफर को लेकर सीरियस हैं। दें कि थाईलैंड की मॉडल ने दावा किया है कि उनके मोबाइल में करीब 30,000 फोटो और 4,000 वीडियोज हैं।

थाईलैंड की काफी फेमस मॉडल हैं कनोक्यदा
उनके पोस्ट पर अब तक 7 लाख से ज्यादा लाइक, 3 हजार से ज्यादा कमेंट और 2 हजार से ज्यादा शेयर आ चुके हैं। मॉडल को इतने ऑफर आ चुके हैं कि वो अब एक नहीं कई सारे आईफोन खरीद सकती हैं। बता दें कि थाईलैंड की मॉडल कनोक्यदा शल मीडिया पर काफी फेमस हैं। उनके फेसबुक और इंस्टाग्राम पर मिलाकर मिलियन में फॉलोअर्स हैं। हालांकि उन्होंने किसका ऑफर स्वीकार किया है। इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications