थाईलैंड के राजा ने अपने बॉडीगार्ड के डिप्टी हेड से की शादी, बनाया रानी
नई

रानी सुथिदा ने राजा के लिए खुद को समर्पित किया
थाई टेलिविजन ने इसका पूरा ब्राडकास्ट किया। वीडियो में दिखाया गया कि किस तरह रानी सुथिदा ने राजा के लिए खुद को समर्पित कर दिया है। उन्होंने फूलों की छड़ें पेश कीं और बदले में उन्हें शाही शक्ति से जुड़े पारंपरिक उपहार दिए गए।

70 साल सिंहासन पर बैठे वजीरालांगकार्न के पिता
बता दें कि वजीरालांगकार्न को किंग रामा x के नाम से भी जाना जाता है। साल 2016 में 70 साल सिंहासन पर बैठने के बाद वजीरालांगकार्न के पिता किंग भूमिबोल अदुल्यादेज की मृत्यु हो गई और अब उन्होंने राजकाज संभाल लिया है। शनिवार को उनका राजतिलक किया गया। इससे ठीक पहले उन्होंने अपनी डिप्टी कमांडर सुथिदा से विवाह कर लिया।

तीनों पत्नियों को तलाक दे चुके वजीरालांगकार्न
डिप्टी कमांडर सुथिदा को 2013 में राजा की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था। बता दें कि राजा ने पहले तीन बार शादी की है और अपनी तीनों पत्नियों को तलाक दिया है। साल 2014 में वजीरालांगकार्न के एक बेटे का जन्म भी हुआ था।
यह












Click it and Unblock the Notifications