फिर विवादों में Tesla, कार ने दमकल गाड़ी में मार दी टक्कर, ड्राइवर की मौके पर हुई मौत

काउंटी फायर प्रोटेक्शन डिस्ट्रिक्ट डिपार्टमेंट ने एक ट्वीट में कहा कि टेस्ला कार ने एक दमकल गाड़ी को टक्कर मार दी है। इस कारण एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं एक अन्य यात्री को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया।

Tesla driver killed

Image: Oneindia

एलन मस्‍क की कंपनी टेस्‍ला की इलेक्ट्रिक कार एक बार फिर से विवादों में है और इसके सुरक्षा उपायों पर बहस छिड़ गई है। दरअसल एक बार फिर से टेस्ला ड्राइवर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। यह दुर्घटना अमेरिका के कैलिफोर्निया में हुई। फायर डिपार्टमेंट ने कहा कि एक टेस्ला ड्राइवर की शनिवार सुबह इंटरस्टेट हाइवे पर एक फायर ट्रक से टक्कर हो जाने के बाद मौत हो गई। आपको बता दें कि एक दिन पहले चीन में भी एक टेस्ला कार से हुई एक दुर्घटना में एक चालक की मौत हो गई थी।

टेस्ला कार ने मारी टक्कर

कॉन्ट्रा कोस्टा काउंटी फायर प्रोटेक्शन डिस्ट्रिक्ट डिपार्टमेंट ने एक ट्वीट में कहा कि टेस्ला कार ने एक दमकल गाड़ी को टक्कर मार दी है। इस कारण एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं एक अन्य यात्री को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है। एक अधिकारी ने कहा कि इस घटना में दमकल गाड़ी के कर्मियों को भी चोटें आईं। मूल्यांकन के बाद चार दमकलकर्मियों को अस्पताल से रिलीज कर दिया गया। विभाग ने कहा कि ट्रक पिछले दुर्घटना के बाद I-680 की लेन को ब्लॉक कर रहा था।

चीन में भी हुई दुर्घटना

इससे पहले शुक्रवार को पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत के रुइआन में टेस्ला से संबंधित दुर्घटना में एक मौत और एक घायल हो गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दुर्घटना के पहले टेस्ला कार बेहद तेज गति से सड़क पर दौड़ रही थी। इस दौरान टेस्ला ने दो वाहनों को टक्कर मार दी। इसमें कियान कार चला रहे एक ड्राइवर की मौते पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। पुलिस ने कहा कि कियान का इलाज अस्पताल में चल रहा है और दुर्घटना की जांच की जा रही है। चीनी मीडिया रिपोर्ट में ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि टेस्ला कार की ब्रेक की विफलता से ये दुर्घटना हुई है।

पहले भी होते रहे हैं हादसे

आपको बता दें कि दुनियाभर में टेस्ला कंपनी कार की सुरक्षा को लेकर कोर्ट केसों का सामना कर रही है। अमेरिका से लेकर चीन तक, टेस्‍ला की कारों के अनियंत्रित होने और आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं। अमेरिकी नियामक टेस्ला वाहनों की ऑटोपायलट चालक सहायता प्रणाली के साथ पार्क किए गए आपातकालीन वाहनों के साथ दुर्घटनाओं की जांच कर रहे हैं। फिलहाल इस दुर्घटना को लेकर अब तक टेस्ला की प्रतिक्रिया नहीं आई है। इसके अलावा यह भी पता नहीं चल पाया है कि यह दुर्घटना कैसे हुई।

टेस्ला ने गाड़ी वापस मंगवानी शुरू की

इससे पहले एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला ने अमेरिका में 3,62,000 कारों को फुल सेल्फ- ड्रांइविंग (FSD) बीटा सॉफ्टवेयर को अपडेट करने के लिए रिकॉल किया है। कंपनी की ओर से गुरुवार के बताया गया कि ये फैसला अमेरिका नियामकों की ओर से आपत्तियों के बाद लिया गया है, जिसमें कहा गया था कि कंपनी का सेल्फ ड्राइविंग सिस्टम ट्रैफिक सुरक्षा कानूनों के मुताबिक नहीं है। नेशनल हाईवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन ने कहा कि टेस्ला सॉफ्टवेयर गाड़ी को स्पीट लिमिट से अधिक या चैराहों पर गैकानूनी तरीके से पास करने की अनुमति देता है, जिससे क्रैश होने का खतरा बढ़ जाता है। टेस्ला की ओर से बताया गया कि समस्या का समाधान के लिए ओवर-द-एयर (OTA)सॉफ्टवेयर अपडेट जारी करेगी, जो सभी ग्राहकों के लिए निशुल्क होगा।

टेस्ला के शेयर गिरे

रिपोर्ट के मुताबिक टेस्ला कंपनी, 2016-2023 के बीच बने मॉडल-S, मॉडल- X, 2017-2023 मॉडल 3 और 2020-2023 के बीच बने मॉडल-Y को रिकॉल किया जाएगा। बता दें, पिछले साल भी टेस्ला ने 54,000 वाहनों को सॉफ्टवेयर अपडेट के लिए रिकॉल किया था। इस खबर के टेस्ला के शेयर पर दबाव देखने को मिला और शेयर गुरुवार के कारोबारी सत्र में 5.59 प्रतिशत फिसलकर 202.04 डॉलर पर पहुंच गया। पिछले पांच कारोबारी सत्रों में आई सबसे बड़ी गिरावट थी। हालांकि अगले दिन के कारोबारी सत्र में इसमें उछाल आया और यहां 3.10 फीसदी बढकर 208.31 पर पहुंच गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+