Richest person in the world:दुनिया के सबसे बड़े रईस बने एलन मस्क, 12 महीने में कमाए 11 लाख करोड़ रुपए
नई दिल्ली। Elon Musk World's Richest Man. साल 2020 भले ही दुनिया के लिए सबसे बुरा रहा हो, लेकिन टेस्ला (Tesla)और स्पेसएक्स (SpaceX) के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk)के लिए अच्छा रहा। एलन मस्क ऐमजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस (Jeff Bezos) को पछाड़कर दुनिया के सबसे बड़े अमीर बन गए हैं। गुरुवार को टेस्ला के शेयर में 4.8 फीसदी की उछाल आई है। पिछले कुछ दिनों में उनकी कंपनी टेस्ला के शेयरों में जबरदस्त तेजी से एलन मस्क की संपत्ति (Elon Musk Net worth) में भी इजाफा हो रहा है। मस्क की नेटवर्थ बीते 6 जनवरी तक 181 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।

नेटवर्थ के मामले में जेफ बेजोस को छोड़ा पीछे
Bloomberg Billionaires Index के मुताबिक मस्क की नेटवर्थ गुरुवार को 188.5 अरब डॉलर पहुंच गई जो बेजोस से 1.5 अरब डॉलर अधिक है। बेजोस अक्टूबर 2017 अमीरों की लिस्ट में टॉप पर थे। सबसे अमीर लोगों की प्रतिदिन के हिसाब से रैंकिंग करने वाले ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स में मूलतः अरबपतियों के पास मौजूदा पूरी संपत्ति के आधार पर रैंकिंग की जाती है। दक्षिण अफ्रीका में जन्मे और पेशे से इंजीनियर 49 साल के मस्क स्पेसएक्स के भी सीईओ हैं।

एलन के लिए 2020 शानदार रहा
मस्क की संपत्ति में इतनी जोरदार इजाफे का सबसे बड़ा कारण उनकी कंपनी टेस्ला के शेयरों में जबरदस्त तेजी है। कंपनी को हो रहे लगातार प्रॉफिट और S&P 500 इंडेक्स में शामिल होने के बाद 2020 में टेस्ला के शेयर्स 743 फीसदी तक बढ़े हैं। एलन मस्क के लिए पिछले 12 महीने बेहद शानदार रहे हैं। पिछले एक साल में मस्क की संपत्ति 150 अरब डॉलर(11 लाख करोड़ रुपए) से अधिक बढ़ी, यह इतिहास में धन सृजन की संभवत: सबसे तेज गति है।

जेफ बेजोस और एलन मस्क प्रतिद्वंद्धि हैं
केवल संपत्ति के मामले में ही नहीं, बल्कि प्राइवेट स्पेस एक्सप्लोरेशन के मामले में भी जेफ बेजोस और एलन मस्क प्रतिद्वंद्धि हैं। मस्क SpaceX के सीईओ हैं, जबकि, बेजोस 'ब्लू ओरिजिन एलएलसी' के मालिक हैं। एलन मस्क के पास टेस्ला के 20 फीसदी शेयर हैं। इसके अलावा उन्हें ईसॉप के जरिये 2012 और 2018 में कुछ शेयर मिले, जिनका वैल्यू अभी करीब 40 अरब डॉलर है।

सबसे अमीर बनने के बाद ट्वीट कर लिखी ये बात
सबसे अमीर बनने के बाद एलन मस्क ने ट्वीट कर लिखा कि, कितना अजीब है... खैर काम पर लौटते हैं। यही नहीं दुनियाभर की अमीरों की लिस्ट में जबरदस्त उलटफेर हुआ है। चीन के झोंग शैनशैन दिग्गज इनवेस्टर वारेन बफे को पछाड़कर छठे नंबर पर आ गए हैं। पिछले सात दिनों में उनकी नेटवर्थ 15.2 अरब डॉलर बढ़ी है। दुनिया के 500 अमीरों की संपत्ति पिछले साल 1.8 लाख करोड़ डॉलर बढ़ी जो 31 फीसदी बढ़त के बराबर है।












Click it and Unblock the Notifications