वियना में 26/11 जैसा आतंकी हमला, पीएम मोदी बोले- 'मुश्किल वक्त में भारत ऑस्ट्रिया के साथ'

नई दिल्ली: ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना आतंकी हमलों से दहल उठी। अब तक वहां पर करीब 6 जगहों पर गोलीबारी की खबर है, जिसमें दो लोग मारे गए हैं, जबकि कई लोग घायल हैं। ऑस्ट्रिया की सरकार ने इसे आतंकी हमला करार दे दिया है, साथ ही एक आतंकी के मारे जाने की पुष्टि की है। बाकी आतंकियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। प्रारंभिक नजर में देखें तो ये आतंकी हमला उसी तरह का है, जैसे मुंबई में 26/11 हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस आतंकी हमले पर प्रतिक्रिया दी है।

terrorist

Recommended Video

      Vienna Attack: वियना में संदिग्धों ने की Firing, 7 लोगों की मौत, कई घायल | Austria | वनइंडिया हिंदी

      मंगलवार सुबह पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि वियना में हुए नृशंस आतंकी हमले के बारे में जानकर दुख हुआ। इस दुखद समय में भारत ऑस्ट्रिया के साथ खड़ा है। मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। वहीं मौजूदा वक्त में आतंकवाद के खात्म के लिए भारत भी दुनिया के बड़े देशों के साथ खड़ा है। हाल ही में जब फ्रांस में आतंकी हमला हुआ था तो भी पीएम मोदी ने तुरंत उसकी निंदा की थी। इसके साथ ही आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत ने फ्रांस का साथ देने की बात कही थी।

      आतंकवाद के सामने नहीं झुकेगा ऑस्ट्रिया
      स्थानीय पुलिस के मुताबिक सुबह 8 बजे के करीब कई संदिग्धों ने 6 जगहों पर भीड़ पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिसमें दो की तो तुरंत मौत हो गई, जबकि 15 घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना पर ऑस्ट्रिया के चांसलर सेबेस्टियन कुर्ज ने कहा है कि मौजूदा वक्त में देश एक मुश्किल परिस्थिति में है। हमारे सुरक्षाबल इस आतंकी हमले को अंजाम देने और उसके साजिशकर्ताओं को खोज निकालेंगे। उन्होंने साफ किया कि ऑस्ट्रिया कभी भी आतंकवाद के सामने नहीं झुकेगा।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+