VIDEO:हिमस्खलन का भयावह मंजर, जिंदा दफन होते-होते बचे 10 टूरिस्ट, जानिए आंखों देखा हाल

बिश्केक, 12 जुलाई: अमेरिका और ब्रिटेन के 10 सैलानी हिमस्खलन की एक भयानक घटना में बाल-बाल बच गए हैं। घटना किर्गिस्तान की है, जहां वे पहाड़ पर चढ़ाई कर रहे थे कि अचानक सामने वाले पहाड़ से हिमस्खलन शुरू हो गया। सैकड़ों किलोमीटर की रफ्तार से बर्फ का सैलाब उनकी ओर बढ़ रहा था। उनके ही एक साथी सैलानी ने इस पूरी घटना को अपने कैमरे में रिकॉर्ड किया है। उस शख्स ने बताया है कि मौत उनसे कितनी दूर रह गई। राहत की बात ये है कि इस घटना में सिर्फ एक महिला टूरिस्ट को मामूली चोटें लगी हैं और बाकी सब सुरक्षित बताए जा रहे हैं। इंटरनेट पर हिमस्खल का यह वीडियो वायरल है।

किर्गिस्तान में हिमस्खलन का भयावह मंजर

किर्गिस्तान में हिमस्खलन का भयावह मंजर

किर्गिस्तान के तियान शान पहाड़ों में ट्रेकिंग कर रहे 10 टूरिस्ट मौत के मुंह से बच निकले हैं। पर्यटकों के इस ग्रुप में ब्रिटिश और अमेरिकी सैलानी थे, जिनके ट्रेकिंग के दौरान ही हिमस्खल शुरू हो गया। इन्हीं में से एक टूरिस्ट ने सोशल मीडिया पर हिमस्खलन का वह भयावह मंजर पोस्ट किया है। दरअसल जिस दिशा में वे पहाड़ की चोटी की ओर बढ़ रहे थे, उसी के ऊपर ग्लेशियर फट गया था, जिसके चलते हिमस्खलन शुरू हो गया। वीडियो में पहाड़ से बर्फ के सैलाब के गिरने का जो मंजर है, वह बहुत ही भयानक लग रहा है।

एक टूरिस्ट ने ही रिकॉर्ड किया वीडियो

एक टूरिस्ट ने ही रिकॉर्ड किया वीडियो

द गार्डियन के मुताबिक सैलानियों के ग्रुप में 9 ब्रिटिश और एक अमेरिकी थे। इस प्राकृतिक हादसे में सभी टूरिस्ट सुरक्षित बच गए, सिर्फ एक महिला को चोटें आईं हैं। उसके घुटने कट गए थे, जिसके चलते उसे घोड़े पर बिठाकर नजदीकी अस्पताल ले जाना पड़ा। हिमस्खलन में सैलानियों की ओर बर्फ के गिरने की तस्वीर उन्हीं में से एक हैरी शिमिन ने ली है, जो वीडियो लेने के लिए ही तयशुदा रास्ते से अलग हट गए थे। यही वजह है कि उन्होंने हिमस्खलन का ऐसा वीडियो अपने कैमरे में कैद कर लिया है।

'.....तो हम सब मर जाते'

'.....तो हम सब मर जाते'

हैरी शिमिन ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। उन्होंने कहा है, 'जब मैं तस्वीरें ले रहा था, तब मैनें मेरे पीछे बर्फ टूटने की काफी तेज आवाज सुनी। मैं जानता था कि ग्रुप के बाकी सारे लोग हिमस्खलन से दूर हैं, इसलिए ठीक ही रहने चाहिए। 'उन्होंने कहा कि वे वहां पर कुछ मिनट तक रुके रहे थे। उनके मुताबिक, 'मुझे पता था कि मेरे ठीक बगल में शेल्टर के लिए एक जगह थी। ' उन्होंने बताया है कि यदि ग्रुप अपने ट्रेक पर 5 मिनट और आगे बढ़ चुका होता तो 'हम सभी मर जाते।'

हम बहुत ही भाग्यशाली थे- टूरिस्ट

हम बहुत ही भाग्यशाली थे- टूरिस्ट

उनके मुताबिक 'जब हिमस्खलन बंद हुआ तो मैं बर्फ के पाउडर में ढंका हुआ था, लेकिन मुझे खरोंच तक नहीं आई। हालांकि, मुझे चक्कर आ रहा था।' उनके मुताबिक इस खुशी में कि वे सभी बच गए हैं, पूरा ग्रुप हंस भी रहा था और रो भी रहा था। उन्होंने कहा, 'बाद में हमें एहसास हुआ कि हम कितने भाग्यशाली थे।' हिमस्खलन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल है यह वीडियो

इंस्टाग्राम पर दो दिन पहले पोस्ट किया गया यह वीडियो 9,56,000 से ज्यादा बाद देखा जा चुका है। कुछ ट्विटर हैंडल पर भी यह वीडियो वायरल हो रहा है। सिर्फ 48 सेकंड में दिख रहा है कि कैसे पहाड़ से नीचे आए बर्फ के सैलाब ने पूरे इलाके को कवर कर लिया और हैरी शिमिन ने खुद कैसे रिकॉर्डिंग बंद की खुद उनको भी उसका पता नहीं चल पाया।

हिमस्खलन क्या है ?

हिमस्खलन क्या है ?

नेशनल ज्योग्राफिक के मुताबिक हिमस्खलन बर्फ, चट्टान और मिट्टी का ढेर है, जो पहाड़ों से नीचे गिरता है। हिमस्खलन के दौरान ये सारी चीजें एकसाथ ऊंचे पहाड़ों से नीचे खिसकना शुरू हो जाते हैं। अगर चट्टान या मिट्टी अचानक नीचे आते हैं तो उसे आमतौर पर भूस्खलन कहते हैं। बर्फ का पहाड़ों से गिरना हिमस्खलन का सबसे सामान्य स्वरूप है, जिसकी गति बहुत ही तीव्र होती है। हिमस्खलन तब शुरू होता है, जब बर्फ का अस्थिर ढेर ढलान पर टूट जाता है। तीव्र ढलान के चलते इसकी गति बहुत ज्यादा हो जाती है और एक तरह से बर्फ की नदी बहने लगती है। एक विशाल हिमस्खलन में बर्फ का वजन 10 लाख टन तक हो सकता है। यह 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भी तेज गति से बढ़ सकता है। (पहली तस्वीर सौजन्य:हैरी शिमिन के इंस्टाग्राम वीडियो से बाकी प्रतीकात्मक )

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+